फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर रीडर बिना आईडी कार्ड के नहीं बना सकेंगे बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीटर रीडर बिना आई कार्ड के नहीं बना सकेंगे बिल
विज्ञापन

ललितपुर। विद्युत विभाग में कार्यदाई संस्था से काम करने वाले मीटर रीडर अब बिना आई कार्ड के विद्युत बिल नहीं बना सकेंगे। मीटर रीडर कंपनी ने सभी रीडरों के लिए आई कार्ड जारी कर दिए हैं, ताकि उपभोक्ताओं द्वारा उनकी पहचान की जा सके और तत्काल मौके पर कार्ड से पहचान दी जा सके। मीटर रीडरों के लिए कंपनी द्वारा अब ड्रेस कोड भी जारी किया गया है, इससे अब सभी रीडर विशेष पहचान के साथ बिजली के बिलों की रीडिंग कर बिल बनाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

विद्युत विभाग द्वारा शहर में 25 हजार विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत बिल बनाने का काम साईं कंप्यूटर्स प्राइवेट कार्यदाई संस्था के माध्यम से कराया जा रहा है। इसके लिए कंपनी द्वारा चौदह मीटर रीडरों से अलग क्षेत्रों के हिसाब से विद्युत बिलिंग कराई जाती है। इसके लिए प्रत्येक मीटर रीडर कंपनी द्वारा दी गई स्पॉट बिलिंग मशीन से उस क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं के विद्युत बिल मीटरों की रीडिंग के अनुसार निकालकर मुहैया कराते हैं। लेकिन, आए दिन शिकायतें लेकर उपभोक्ता बिजली विभाग में पहुंच रहे हैं कि मीटर रीडरों द्वारा उनके घर का बिल नहीं बनाया जाता है, जबकि उनके पड़ोसी का बिल समय पर बनाया जाता है, इससे उपभोक्ताओं पर बिल का भार बढ़ता जाता है और एक साथ काफी अधिक बिल हो जाता है। वहीं मीटर रीडरों पर विद्युत बिल बनाने में भी गड़बड़ी की शिकायतें लगातार मिलती हैं। इस पर अब विद्युत विभाग ने सख्ती से कदम उठाते हुए मीटर रीडरों को डाटा के अनुसार शत-प्रतिशत बिल बनाने की हिदायत दी गई है। साथ ही अब सभी मीटर रीडरों का कंपनी द्वारा जारी आईडी कार्ड बिल बनाते समय हर समय अपने पास रखना होगा। ताकि उपभोक्ताओं द्वारा पूछे जाने पर वह अपनी पहचान बता सकें और उस क्षेत्र का उपभोक्ता मीटर रीडर से परिचित होकर हर माह अपना बिल बनवा सके। साईं कंप्यूटर्स कंपनी के सुपरवाइजर तौफीक सलीम मून ने सभी मीटर रीडरों को कंपनी के आईडी कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि जल्द से जल्द सभी मीटर रीडरों के कार्ड बनाए जा सकें और वह अपने कार्ड की पहचान के साथ अपने क्षेत्र में बिल बनाने के लिए पहुंच सकें। उन्होंने रीडरों को हिदायत दी है कि यदि शीघ्र ही किसी रीडर द्वारा बिना आईडी कार्ड के बिल बनाते मिलता है, उस मीटर रीडर की बिल बनाने की एसबीएम मशीन जब्त कर ली जाएगी। यही नहीं अब कंपनी द्वारा अपने सभी मीटर रीडरों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड भी जारी किया है। इसके तहत ब्लैक पेंट और स्काई ब्लू कलर की शर्ट पहनकर रीडर बिलिंग करेंगे। इसके साथ ही कंपनी द्वारा कंपनी का लोगो लगी हाफ जैकेट भी दी गई है, ताकि किसी भी क्षेत्र में बिलिंग के दौरान रीडर की उपभोक्ताओं द्वारा आसानी से पहचान की जा सके और बिल बनाने में उन्हें कोई दिक्कत न हो। गत तीन दिन पहले आगरा में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर द्वारा मीटर रीडरों को सख्त हिदायत दी गई है कि प्रत्येक माह की 23 तारीख तक हर हाल में विद्युत बिल का कार्य पूर्ण कर लिया जाए और उपभोक्ताओं के बिल नहीं बनने या रीडिंग से संबंधित समस्या होने पर तत्काल निराकरण कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें