फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खसरा की चपेट मेंं आए 8 मासूम समेत 12 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन/ललितपुर। ब्लॉक बिरधा के गांव भारौन के मजरा भड़यावारा की सहरिया बस्ती में 8 मासूम समेत 12 लोग खसरा की चपेट में आ गए। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर दवाइयां उपलब्ध कराईं। सभी मरीजों को अन्य सदस्यों से अलग रखने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

ग्राम भड़यावारा सहरिया बस्ती में कई परिवारों के सदस्यों को तीन-चार दिन से बुखार आ रहा था। बुखार के साथ ही शरीर पर दाने भी निकलने लगे। कुछ लोगों के दानों में पानी भी निकल रहा है। अधिकांश लोगों में समस्या होने पर ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौर्रा के चिकित्सक को दी। चिकित्सक तत्काल टीम के साथ पहुंचे। यहां पर आठ मासूम व तीन महिलाएं और एक पुरुष खसरा से ग्रसित पाए गए। इसके अलावा लगभग दस लोगों में बुखार की समस्या पाई गई। सभी मरीजों को दवाइयां दी गईं। चिकित्सकों ने बताया कि यह दाना 10 से 12 दिन में पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे। गर्मी के चलते रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से यह रोग हो गया है। टीम में फार्मासिस्ट राकेश पाठक, भानु समेत अन्य चिकित्साकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

-
यह हैं लक्षण
- बुखार आना।
- शरीर में दाने आना।
- चिड़चिड़ापन होना।
- गर्मी अधिक लगना
- पानी की कमी होना।
- दानों में खुजली व जलन होना।
-
इस तरह करें बचाव
- लक्षण होने पर अन्य सदस्यों से दूरी बनाएं।
- पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।
- तरल व शीतल पेय पदार्थों का सेवन करें।
- साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- जलन होने पर कैलामाइन लोशन व नारियल तेल लगाएं।
- समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
- नीम के पानी से नहाएं।
-
ब्लॉक बिरधा के ग्राम भड़यावारा सहरिया बस्ती में डॉक्टरों की टीम भेजकर उपचार मुहैया कराया गया है।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें