फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में गैर हाजिर मिले बारह कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार ने कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं कार्यालय वित्त एवं लेखाधिकारी(बेसिक शिक्षा) ललितपुर का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने मौके पर कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसमें पाया गया कि इस कार्यालय में कुल 28 कर्मचारी कार्यरत हैं। निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के राजेंद्र कुमार शर्मा, प्रधान सहायक ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रधान सहायक कन्हैया मिश्रा, वरिष्ठ सहायक पंकज पाराशर, वरिष्ठ सहायक शिवम अग्निहोत्री, शोभित कुमार परिचारक, जाहर सिंह निरंजन डीसी निर्माण, राघवेन्द्र कुशवाहा डीसी एमआईएस, मोहम्मद जुनेद आलम लेखाकार, अमित कुमार श्रीवास्तव एमआईएस इंचार्ज, सौरभ कुमार जैन, सहायक लेखाकार एवं भगवत दयाल लेखाकार वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखाधिकारी (वित्त शिक्षा) को उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-----
पत्रावलियों का रखरखाव नहीं मिला सही
राजेंद्र शर्मा प्रधान सहायक कार्यालय के निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाये गये लेकिन बाद में वह उपस्थित हो गये। जब मौके पर इनकी अलमारी खुलवाकर देखी गयी। इनकी अलमारी में पत्रावलियों का रखरखाव उपयुक्त नहीं पाया गया।
-----
कक्ष में मिले मकड़ी के जाले
कपिल दुबे जिला समन्वयक (मध्याह्न भोजन) के पटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय इनके पास वर्ष 2005 से 2010 के मध्य ग्राम प्रधानों से करायी गयी रिकवरी से संबंधित काफी चालान एक खुली हुई पत्रावली में पाये गये। इनके कक्ष में मकड़ी के जाले पाये गये व सफाई का भी अभाव पाया गया। वहीं, पत्रावलियों का रखरखाव भी बेतरतीब पाया गया। गौरव कुमार त्रिपाठी कनिष्ठ सहायक के पटल का निरीक्षण किया गया। मौके पर इनकी अलमारी खुलवाकर देखी गयी। इनके अलमारी के अन्दर रिकार्ड भी अस्त-व्यस्त पाया गया। इस कक्ष में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पायी गयी। पंकज पाराशर वरिष्ठ सहायक के पटल का निरीक्षण किया गया। यह काफी विलम्ब से कार्यालय में उपस्थित हुए। इनकी अलमारी खुलवाकर एवं पटल का कार्य भी सुव्यवस्थित नहीं पाया गया। संतोष कुमार नामदेव वरिष्ठ सहायक की पटल पर कार्य अव्यवस्थित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें