ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पिसनारी में 11वीं की छात्रा में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला पिसनारी निवासी मुस्कान (15) पुत्री जुगल किशोर झा मंगलवार को दोपहर में अपने घर में थी। उसके पिता रोजाना की तरह इलेक्ट्रिक की दुकान पर काम करने गए थे। उसकी मां आंगनबाड़ी कर्मचारी हैं, वह आंगनबाड़ी केंद्र पर गई थीं। उसका एक भाई व बड़ी पढ़ने गई थी। दोपहर में लगभग 12.30 बजे मुस्कान ने साड़ी का फंदा गले में लपेट लिया और छत के जाल पर फांसी पर लटककर जान दे दी। करीब एक बजे के बाद उसका उसका छोटा भाई जब घर आया और दरवाजे खुलवाने के लिए खटखटाया, तो दरवाजा नहीं खुला। वह पड़ोसी की छत से अपनी छत पर पहुंचा तो देखा कि मुस्कान फंदे से लटक रही थी। उसने चीखते चिल्लाते हुए पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसके माता-पिता को मोबाइल पर सूचना दी। जिस पर परिजन व रिश्तेदार घर पहुंच गए और पुत्री को लटका देखकर बदहवास हो गए। मंडी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । मृतका के मामा राजीव झा ने बताया कि उसकी भांजी 11वीं की छात्रा थी और फिलहाल फांसी लगाने का कारण पता नहीं चल सका है।