जिला बार संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को जिला बार भवन में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बी. लाल और जनपद न्यायाधीश मदनलाल निगम की अध्यक्षता एवं न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इसमें अध्यक्ष श्रीप्रकाश चौबे, महामंत्री हरीराम राजपूत, कोषाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कटारे, सहसचिव पुस्तकालय शंकर सिंह निरंजन, सहसचिव प्रकाशन हिमांशु हुंडैत, सहसचिव प्रशासन डा. राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दो पद) वेदप्रकाश राय, कुंजन सिंह राजपूत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद पर जयंत सिंह, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद पर गोविंद सक्सेना, अंकित जैन, हरीश कुमार अग्रवाल, श्याम बिहारी तिवारी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संजीव कुमार दीक्षित एवं कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी में अंतिम कुमार जैन, आत्माराम रिछारिया, अमित कुमार रिछारिया, गौरव कुमार, आशीष शर्मा, अजय कुमार साहू ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
इस मौके पर न्यायमूर्ति ने कहा कि अधिवक्ता समाज के गरीब तबके को न्याय दिलाने में अपनी सहायक भूमिका निभाता है। जिला न्यायाधीश ने कहा कि अधिवक्ता और न्यायाधीश एक गाड़ी के दो पहिये हैं। उनका आपस में सामंजस्य आवश्यक है। इसी सामंजस्य से ही गरीब तबके के व्यक्तियों व वादकारियों को न्याय मिल सकता है। इस मौके पर शपथ ग्रहण समारोह में एडीजे उमेश कुमार सिरोही, एडीजे जगदीश प्रसाद, एडीजे अजय पाल सिंह, एडीजे मनोज कुमार अग्रवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष चौरसिया, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निर्भय प्रकाश, सूरज मिश्रा एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण रवि कुमार गुप्त, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना सक्सेना के अलावा पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, एसडीएम सदर गजल भारद्वाज के अलावा अधिवक्तागण जीवनधरलाल जैन, जय कुमार समैया, मनोहर सिंह, केहर सिंह, जयकुमार चौधरी, अशोक कुमार त्रिपाठी, मनोहरलाल चतुर्वेदी, जगदीश लोधी, खुशीलाल लोधी, सुनील देवलिया, समीर कुमार गौतम, चंद्र प्रकाश संज्ञा, हरीओम शरण नायक, बृजेंद्र सिंह यादव, पवन तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, राजीव चौधरी, बृजेंद्र सिंह चौहान, ओमप्रकाश घोष, राजेंद्र रजक, शरद चौबे, राजेश चतुर्वेदी, पवन जायसवाल, विपिन बिहारी सक्सेना, महेंद्र सविता, अजय मिश्रा उपस्थित रहे।