फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित कूड़ाघर को स्थानांतरित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रस्तावित कूड़ाघर को स्थानांतरित करने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी ग्रामीणों ने गांव में प्रस्तावित कूड़ा घर को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि ग्राम में नवोदय विद्यालय व आयुुर्वेदिक अस्पताल, बच्चा जेल स्थिति है। जिसके बीचों-बीच कूड़ाघर प्रस्तावित हुआ है। इसके लिए जमीन की नाप तौल होना है। उन्होंने बताया कि गांव में कूड़ा घर स्थापित होने से भविष्य में ग्रामीणों को परेशानी हो सकती है। साथ ही इससे बच्चों की सेहत पर इसका असर पड़ेगा। उन्होंने कूड़ाघर को गांव से अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बने एक चेकडैम में बजाज पावर प्लांट की राख डालकर उसे बंद किया जा रहा है। जबकि इसे लगभग 15 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत के द्वारा बनाया गया था। जिससे गांव के पशु पानी पीते है। इसके साथ ही इसमें राख डल जाने से कान्हा पशु आश्रय स्थल का रास्ता भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेकडैम में डाली जा रही राख को बंद कराने की मांग की है। ज्ञापन पर केहर सिंह बुंदेला, महेश प्रसाद, जितेंद्र कुमार, अनंत कुमार, रामदयाल, आशाराम, प्रकाश, कृपाल सिंह, हरदेव सिंह, इमरत आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें