फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-झमाझम बारिश नहीं झेल पाई शहर की सड़कें, सड़कों पर दिख रहे गड्ढे ही गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश नहीं झेल पाई शहर की सड़कें
विज्ञापन

रोड पर दिखाई दे रहे गड्ढे ही गड्ढे
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कल तक शहर की सड़कें चमचमा रहीं थी, एक सप्ताह से हो रही बारिश ने इनकी सूरत बिगाड़ दी है। इन सड़कों पर वाहनों का फर्राटा भरना तो दूर पैदल चलने में कठिनाई हो रही है। इनमें कुछ रोड ऐसे भी हैं, जिन्हें कुछ महीनों पहले ही बनाया गया था। सड़कों पर छोटे-बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं। नदीपार ढुरा बाजार मार्ग का हाल बदहाल हो गया है। इस पूरे मामले में जिम्मेदार अफसरों ने चुप्पी साध ली है।
बीते माह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने और उन्हें गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के पालन में शहर के तमाम रोडों की मरम्मत कराई गई। कई नई सड़कों का भी निर्माण किया गया। इनमें से एक एसडीएस स्कूल से लेकर आईटीआई मार्ग है। इस हिस्से में सीसी रोड बना हुआ है, वह तो बारिश की मार झेल गया लेकिन डामर जवाब दे गया है। जगह-जगह सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढे नजर आने लगे हैं। आईटीआई पुलिया के पास सड़क पर बड़ा सा गड्ढा हो गया है, इनमें बारिश का पानी भर गया है। नदीपार नेहरू महाविद्यालय की ओर जाने वाला मार्ग बारिश में छलनी हो गया है। यहां सड़क कम गड्ढे ज्यादा नजर आ रहे हैं। आजादपुरा में नहर रोड पर पैदल चलना दूभर हो गया है। गोविंद सागर बांध की सड़क में जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे दिखाई देने लगे हैं। शहर अधिकतर डामरीकृत सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। गोविंद नगर की सड़क भी खराब हो गई है। इलाइट चौराहे के आसपास सड़क पर छोटे-छोटे गड्ढे उभर आए हैं। कमोवेश यही स्थिति मुहल्ला आजादपुरा की सड़कों की है। मुहल्ला रामनगर के सीसी रोड में आए क्रेक बढ़ते ही जा रहे हैं। इस तरह खस्ताहाल हुई सड़कों पर वाहन चालकों को हिचकोले खाकर निकलना पड़ रहा है। इस मामले में विभागीय अधिकारी मौन हैं।
विज्ञापन


मंदिरों के रास्ते हुए खस्ताहाल
मुहल्ला खिरकापुरा में कई प्रमुख मंदिर हैं। इनमें पंचमुखी मंदिर पर दर्शनार्थियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। तमाम श्रद्धालु बलखंडी मंदिर में भी दर्शन को पहुंचते हैं। इन दोनों ही मंदिरों के रास्ते बेहद खराब हो गए हैं। यहां पहुंच रहे दर्शनार्थियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
अजय गोस्वामी

जर्जर सड़कों की मरम्मत जरूरी
बारिश में शहर की कई सड़कों पर छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें आजादपुरा नहर रोड की हालत बेहद खस्ता है। वहीं, गोविंद सागर बांध की सड़क पर गड्ढे दिखाई देने लगे हैं, जो व्यस्ततम सड़कें हैं, उनकी मरम्मत की तत्काल आवश्यकता है, जिससे कि शहरवासियों को आने-जाने में असुविधा न हो।
विज्ञापन

प्रभाकर शर्मा एडवोकेट

खराब हुई सड़कों की कराएंगे मरम्मत
बारिश में शहर की खराब हुई सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा जल भराव वाले स्थल भी चिह्नित कराए जा रहे हैं, जिससे कि उन स्थानों पर जल भराव जैसे हालातों से निपटा जा सके।
रजनी साहू, अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें