फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा पटना पारोल में अवैध इमारती पत्थर कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं थम रहा पटना पारोल में अवैध इमारती पत्थर कटान
विज्ञापन

वन विभाग के उदासीनता के कारण बन माफिया बने सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो
डोंगरा खुर्द (ललितपुर)।
गौना वन रेंज अंतर्गत अवैध कटान और खनन की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पटना, पारोल व डोगराखुर्द के जंगलों में इन दिनों पत्थर, मोरंग, चनखारी और पेड़ों का कटान धड़ल्ले से हो रहा है। इससे वन संपदा को खतरा उत्पन्न हो गया है। इसमें विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता है।
गौना वन रेंज को माफिया ने सबसे मुफीद स्थल मान लिया है। उन्होंने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। ग्रामीणों द्वारा कईं बार इसकी शिकायतें की गई, लेकिन वन माफियों की सांठ-गांठ होने के चलते उन पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की हो सकी है। पटना, पारोल, डोंगरा में लकड़ी, पत्थर, बोल्ङर, मोरंग से लदे ट्रैक्टर ट्राली से प्रतिदिन जंगलों से होकर निकल रहे हैं। इसके बाद भी विभागीय कर्मियों की नजरें उन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इस रेंज में खनिज संपदा का अकूत भंडार है। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि यहां सैकड़ों की संख्या में पेड़ काटे जा चुके हैं, ऐसे में वन माफिया के हौसले बुलंद बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ाका दल को मौके पर भेजेंगे
गौना रेंज की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसकी हकीकत जांचने के लिए उड़ाका दल को लगाया जा रहा है। यदि वास्तव में कटान व खनन हुआ है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गोविंद शरण, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें