फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंचिंग ग्राउंड में लगी आग, बस्ती में फैला प्रदूषित धुंआ

विज्ञापन
विज्ञापन
टंचिंग ग्राउंड में आग लगने से सांस लेना मुश्किल
विज्ञापन

आसमान में छाए धुएं ने बढ़ाई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
शनिवार रात्रि मुहल्ला रामनगर स्थित टंचिंग ग्राउंड में किसी ने आग लगा दी है। इससे यहां पड़े कचरे का धुआं समूची बस्ती में फैल गया है। आसमान में केवल धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। इन हालात में मुहल्लेवासियों को सांस लेने में तकलीफ हो गई है। नागरिकों का कहना है कि पहले से ही टंचिंग ग्राउंड से बुरी दुर्गंध उठती है अब तो प्रदूषित धुआं ने बुरा हाल कर दिया है।
शहर से प्रतिदिन निकल रहे करीब 53 मीट्रिक टन कचरे को डंप करने के लिए करीब ढाई एकड़ में टंचिंग ग्राउंड बनाया गया है। जहां एकत्रित हो रहे कचरे के ढेर पहाड़ीनुमा देखे जा सकते हैं। इससे सटकर ही लोगों ने अपने मकान बना लिए हैं। लेकिन अब टंचिंग ग्राउंड उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। यहां से रात-दिन दुर्गंध उठती रहती है। इसको लेकर स्थानीय नागरिकों ने कई बार नगर पालिका परिषद में शिकायत की। लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका। जब कभी नगर पालिका परिषद पर स्थानीय लोगों का दबाव बढ़ता है, तो टंचिंग ग्राउंड का समतलीकरण कराकर मुहल्लेवासियों को संतुष्ट कर दिया जाता है। शनिवार की रात्रि टंचिंग ग्राउंड में किसी ने आग लगा दी, जिससे कचरे से धुआं आसमान की ओर उठने लगा। इस तरह रात भर धुआं हवा के साथ दिशा बदलता रहा। ऐसी स्थिति में स्थानीय लोगों को रात काटना मुश्किल हो गया। रविवार को भी टंचिंग ग्राउंड के कचरे से धुआं उठता रहा। आज कार्यालय में अवकाश होने से स्थानीय नागरिक अपना दुखड़ा अफसरों को नहीं सुना सके।
विज्ञापन


आलीशान भवन भी हो गया बेकार
करीब चार साल पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने टंचिंग ग्राउंड के पास स्कूल का आलीशान भवन बनवाया था। जिस पर लाखों रुपये व्यय किए गए। विडंबना यह है कि टंचिंग ग्राउंड नहीं हटने से स्कूल भवन बेकार हो गया। वर्तमान में भवन देखरेख के अभाव में जीर्णशीर्ण नजर आ रहा है। इस मामले में विभागीय अफसर मौन बने हुए हैं।

रेंग रही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की फाइल
नगर पालिका परिषद करीब दस साल से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की फाइल चला रहा है। लेकिन, अभी तक जमीन की तलाश पूरी नहीं हो पाई है, जिससे टंचिंग ग्राउंड का विकल्प नहीं ढूंढा जा सका है।

फोटो- 07
कैप्सन- मथुरा प्रसाद

रास्ते में कचरा डाल रही नपा
नगर पालिका परिषद ने कूड़ा डालने के लिए टंचिंग ग्राउंड बनाया है। जहां न तो चहारदीवारी है और न ही गेट लगा है। जिस कारण टंचिंग ग्राउंड से हटकर भी कूड़ा उड़ेल दिया जाता है। ऐसे में सालों पुराना रास्ता बंद हो गया है। पहले इस रास्ते से मुहल्लेवासी सीधे हाइवे पहुंच जाते थे। अब कूड़ा बस्ती के पास पहुंच गया है। जिस पर अधिकारियों का तनिक भी ध्यान नहीं है।
मथुरा प्रसाद, मुहल्ला रामनगर

फोटो- 08
कैप्सन- लक्ष्मी अहिरवार
समतलीकरण के नाम पर हुई औपचारिकता
शारदीय नवरात्र के दौरान टंचिंग ग्राउंड पर कूड़े के लगे ढेर का समतलीकरण के लिए एलएनटी मशीन चलवाई गई। इसमें करीब तीन दिन ही मशीन चली जबकि इतने ही दिन यूं ही मशीन रखी रही। अब किसी ने कूड़ा में आग लगा दी, जिससे बस्ती में प्रदूषित धुआं फैल गया। लोगों का आसपास ठहरना मुश्किल हो गया।
लक्ष्मी अहिरवार, मुहल्ला रामनगर

फोटो- 09
कैप्सन-भुवनबाई

मंदिर जाने को नहीं बचा रास्ता
टंचिंग ग्राउंड के पास ही शेषनाग मंदिर है जो काफी पुराना है। कूड़ा जहां-तहां डालने से मंदिर का रास्ता बाधित हो गया है। श्रद्धालु बड़ी मुश्किल से बचते-बचाते मंदिर तक पहुंच पाते हैं। कूड़ा से मुहल्लेवासी काफी परेशान हैं। नगर पालिका परिषद को कूड़ा डालने के लिए अलग से कोई इंतजाम करना चाहिए।
विज्ञापन

भुवनबाई, मुहल्ला रामनगर

फोटो- 10
कैप्सन- चिरंजीलाल
जिस समय नगर पालिका ने इसे टंचिंग ग्राउंड बनाया था, उस समय दूर-दूर तक बस्ती नहीं थी। लेकिन अब टंचिंग ग्राउंड बस्ती में आ गया है। ऐसे में नगर पालिका को इसे यहां से हटा देना चाहिए। कूड़ा से बुरी दुर्गंध उठती है। जब हवा का झोंका घर की तरफ आता है तो एक मिनट भी घर में ठहर नहीं पाते हैं। कल रात किसी ने कूड़ा में आग लगा दी तो खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है।
चिरंजीलाल, अध्यक्ष
धानुक समाज सेवा समिति।

जाहिर की अनभिज्ञता
टंचिंग ग्राउंड में आग लगाने की जानकारी नहीं है। संबंधित अफसरों को मौके पर भेजते हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें