फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में टमाटर बिके सौ और फूलगोभी 120 रूपए किलो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हे राम ! आसमान छू रहे सब्जियों के दाम

ललितपुर।
बारिश के मौसम के बीच हरी व ताजा सब्जियों के रेट आसमान छू रहे हैं। बृहस्पतिवार को ललितपुर में टमाटर सौ रुपये और फूलगोभी 120 रुपये किलो तक बिके। अन्य सब्जियों के रेट भी आसमान पर रहे।
विज्ञापन

अन्य राज्यों में भारी बारिश होने के चलते कम आवक होने के कारण जनपद में टमाटर के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। वहीं, कम बारिश होने से जनपद में अन्य सब्जियों की पैदावार पर भी असर पड़ा है, जिससे स्थानीय स्तर पर आने वाली कई प्रकार की सब्जियां भी महंगी हो गई है। पिछले दो माह में सब्जियों के रेट दोगुने से भी अधिक हो गए हैं। बृृहस्पतिवार को ललितपुर में थोक में टमाटर के भाव 70 रुपये तो फुटकर में अस्सी से सौ रुपये किलो तक बिके। फूलगोभी इससे भी महंगी यानी 120 रुपये में बिकी। वहीं, बैंगन 35 से 40 रुपये किलो, गिलकी 50 रुपये, लौकी 30 रुपये प्रति किलो, अरबी 20 रुपये किलो, भिंडी 40 रुपये किलो, नीबू 40 रुपये किलो, हरीमिर्ची 80 रुपये किलो और पालक 40 रुपये किलो में बेची गई। हालांकि आलू व प्याज के दाम अन्य सब्जियों की अपेक्षा कम रहे। बृहस्पतिवार को आलू आठ रुपये किलो तो प्याज 15 रुपये किलो बाजार में बिकी। इससे दुकानदारों की बिक्री भी कम ही रही। जो लोग टमाटर एक किलो लेते थे, वह अब एक पाव यानी 250 ग्राम लेकर ही काम चला रहे हैं। ऐसे में अब टमाटर की कीमत बढ़ने से अब गृहणियों के किचन से संभवत: नदारद ही चल रहे हैं। ऐसे में लोग सिर्फ उतनी ही सब्जी ले रहे हैं, जितनी बहुत ज्यादा जरूरत हो। जबकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग टमाटर व गोभी से परहेज ही करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें