फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूल्हे पर बन रहा मिडडेमील, बच्चे धुएं से स्त्रहो परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चूल्हे पर बन रहा मिड डे मील
महरौनी/छायन/ ललितपुर। तहसील अंतर्गत ग्राम छायन के प्राथमिक विद्यालय कछयाना मुहल्ले में इन दिनों मिड डे मील तैयार करने में रसोइयों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि विद्यालय में गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में चूल्हे पर ही मिड डे मील बनाने की मजबूरी है, लेकिन बरसात के इस मौसम में ईंधन के लिए जिन लकड़ियों का प्रयोग किया जा रहा है वह गीली आ रही हैं। जब मिड डे मील बनता है तो धुंआ के गुबार उठते हैं जिनकी वजह से विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को भी दिक्कत हो रही है और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
इस संबंध में विद्यालय के शिक्षक का कहना है कि वह कई बार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिये विभाग को लिख चुके हैं लेकिन अभी तक सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से चूल्हे पर ही मिड डे मील बनवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि पिछले कई माह से विद्यालय में मिड डे मील चूल्हे पर ही बन रहा है। रसोइयों का कहना है कि पहले तो अन्य दिनों में उतनी दिक्कत नहीं थी लेकिन बरसात का मौसम शुरू होने के बाद चूल्हे पर मध्याह्न भोजन पकाना मुश्किल हो रहा है। इसमें काफी समय लगता है और गीला ईंधन जलाने में भी रसोईयों को काफी जद्दोजहद करनी पडती है। इसी दिक्कत के कारण कई बार भोजन अधपका भी रह जाता है। मिड डे मील की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और धुंआ की वजह से बच्चे परेशान हैं। इस बात को लेकर अभिभावकों में रोष व्याप्त है और उन्होंने स्कूल में शीघ्र सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

......
गैस सिलेंडर के चूल्हे पर पकवाया जाएगा मिड डे मील
प्राथमिक विद्यालय छायन में गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने का मामला संज्ञान में आया है। मिड डे मील व्यवस्था प्रभावित न हो और बच्चों को दिक्कतें न हो, इसके लिए शीघ्र ही विद्यालय में सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
योगेंद्र नाथ
बीईओ महरौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें