फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के माफ किए जाए कर्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के माफ किए जाए कर्जे
विज्ञापन

ललितपुर। हरित क्रांति संस्था के हरिनारायण शर्मा ने प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही को ज्ञापन भेजकर किसानों के कर्जे माफ करने की मांग की है।

हत्यारों की हो गिरफ्तारी
ललितपुर। विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष कंहैयालाल विश्वकर्मा ने प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही को ज्ञापन भेजकर ग्राम सेमराडांग के रहने वाले कल्लू के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञापन पर शंकरलाल, रामसेवक, शिवराज सिंह आदि के हस्ताक्षर बने हैं।

आवास किए जाए निरस्त
ललितपुर। तहसील मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढूमल के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास निरस्त करने की मांग की है। इसमें कहा गया कि योजना में जिनके नाम चयनित हुए हैं, वह अपात्रता की श्रेणी में हैं। शिकायती पत्र पर राजेश कुमार पटवा, लक्ष्मन कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, मनीराम कुशवाहा, राजाबाबू आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरस्त किया जाए कोटा
ललितपुर। ब्लाक बार अंतर्गत ग्राम बछरावनी के भगवान दास ने डीएम को शिकायती पत्र देकर उचित दर की दुकान को निरस्त करने की मांग की है। इसमें कहा गया कि कोटेदार वितरण में मनमानी कर रहा है। इससे निर्धनों को महंगी दरों पर राशन खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें