टाॅप टेन छात्रों का किया गया चयन, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट/ललितपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन महाविद्यालय तालबेहट में किया गया। इसमें ब्लॉक तालबेहट क्षेत्र में आने वाले बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत विद्यालयों के 114 बच्चे शामिल हुए। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। इनके उत्तर बच्चों ने दिए।
प्रतियोगिता के माध्यम से टॉप 25 बच्चे चयनित किए गए। इसके बाद साक्षात्कार के माध्यम से टॉप 10 बच्चों का चयन किया गया। चयनित होने वाले बच्चों में सत्यम, लक्ष्मी, आस्था, चाहत, आशिक, विवेक, कामिनी, माधुरी, पूर्वी एवं पंकज शामिल रहे। सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र, पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, टॉप-10 छात्राें को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र दिया गया। क्विज प्रतियोगिता के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट समर सिंह, डॉ. गजेंद्र नाथ, अमित खरे, विजय मिश्रा, धर्मेंद्र उपाध्याय, जवाहर रजक आदि मौजूद रहे।