फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरियों में मिले एक शव की हुई शिनाख्त..

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल पटरियों में मिले एक शव की हुई शिनाख्त
विज्ञापन

ललितपुर। जखौरा क्षेत्र में रविवार को रेल पटरियों पर मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त बिहार के जिला मोतीहारी के गुड्डूपुर निवासी राधेश्यामदास के रूप में हुई है। युवक कोयंबटूर से गोरखपुर ट्रेन से जा रहा था। ट्रेन में अधिक भीड़ होने की वजह से उसके ट्रेन के गिरने के चलते मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, दो दिन पूर्व सिलगन क्षेत्र में रेल पटरियों पर मिले युवक के शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।
थाना जखौरा क्षेत्र में जखौरा और बिजरौठा रेलवे स्टेशन में मध्य रविवार की दोपहर में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना रेलवे द्वारा जखौरा पुलिस को दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल ऑन होने पर उसके परिजनों के फोन आने लगे और पुलिस ने उसकी शिनाख्त आसानी से कर ली। सूचना मिलने पर मृतक का भाई और साथी ने आकर मृतक की पहचान कर ली। मृतक के भाई विकास कुमार दास ने उसका नाम राधेश्याम पुत्र शीतलदास बताया। उसकी कोयंबटूर में एक नारियल की फैक्ट्री है और भाई फैक्ट्री में काम करने आया था। 12 मई को उसके चचेरे भाई की शादी थी, जिसके चलते वह 12522 राप्तीसागर एक्सप्रेस से कोयंबटूर से तीन मई को गोरखपुर के लिए रवाना हुआ था और गोरखपुर से अन्य ट्रेन से बिहार में उसके गांव जाना था। उसके साथ उसके अन्य पांच साथी भी थे। उसका ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं होने के कारण उसने चार्ज देकर टीटीई से स्लीपर डिब्बे का टिकट बनवा लिया था। जिससे वह स्लीपर डिब्बे के एस-9 कोच में बैठकर जा रहा था, हालांकि उसे सीट नहीं मिल सकी थी और ट्रेन में भारी भीड़ भी थी। जबकि उसके साथी ट्रेन की अन्य बोगियों में बैठे थे। वह अपने भाई राधेध्याम का फोन लगाता रहा, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने जैसे ही शव के पास मिले मोबाइल को ऑन किया तो उसके परिजनों के फोन आने पर उन्हें घटना की सूचना दी गई। जिस पर वह अपने भाई की पहचान के लिए ललितपुर आ गया और यहां उसने मृतक की पहचान अपने भाई के रूप में की। मृतक के भाई से यह भी बताया कि उसका भाई राधेध्याम 14 मई को सउदी अरब जाने वाला था, लेकिन उससे पहले यह घटना हो गई। जखौरा थानाध्यक्ष बृृषभान सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त उसके पास मिले मोबाइल से कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिनगल के पास रेल पटरियों पर शनिवार को दिन में कर्नाटका संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से टकराकर हुई मौत के मामले में अज्ञात शव की शिनाख्त दो दिन बाद भी नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी गई है। जबकि उसका शरीर एकहरा गठीला है और उसका रंग सांवला है। उसकी दाढ़ी बढ़ी है। उसका पहनावा पीली एवं स्लेटी रंग की मोदी धारीदार टी शर्ट है तथा नीला व साइड में लालरंग की धारीदार लोअर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें