फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: एसडीएम ने फिर रुकवाया जिपं में बन रही दुकान का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई: एसडीएम ने फिर रुकवाया जिपं में बन रही दुकान का निर्माण
विज्ञापन

ललितपुर। जिला पंचायत परिसर में बन रही दुकान का निर्माण कार्य एक बार रुकवाने के बाद दोबारा शुरु होने पर सोमवार को प्रभारी एसडीएम सदर नरेंद्र सिंह ने फिर से रुकवा दिया। उन्होंने निर्माणकर्ता को कड़ी हिदायत देते हुए बिना अनुमति के निर्माण कार्य नहीं कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि जिला पंचायत प्रांगण में कई दुकानें निर्मित हैं। जिनसे विभाग द्वारा किराया वसूला जाता है। जिपं परिसर में विद्युत खंडीय कार्यालय के नजदीक वर्तमान में एक दुकान का निर्माण विवादों में घिर गया है और इस दुकान के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन स्तर पर शिकायतें की गई हैं। जिसके चलते यह मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में भी पहुंच गया। जिसे लेकर जिलाधिकारी ने दो दिन पूर्व तहसील को जांच के लिए मौका मुआयना करने के निर्देश दिए थे, जिस पर तहसीलदार ने कार्य रुकवा दिया था। लेकिन यह काम कुछ ही घंटे बाद फिर से शुरु कर दिया गया, जो सोमवार को भी जारी रहा। यह जानकारी फिर से जिलाधिकारी तक पहुंचने पर उन्होंने प्रभारी एसडीएम सदर को जिला पंचायत उक्त कार्य की जांच के लिए भेजा। जहां निर्माण कार्य होने पर उपजिलाधिकारी ने निर्माणकर्ता को कड़ी फटकार लगाई और उनकी अनुमति के बिना कार्य नहीं होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें