फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्या: महरौनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण के आगोश में सिमट गया महरौनी
विज्ञापन

महरौनी। भारत सरकार द्वारा प्रदेश ही नहीं संपूर्ण देश में जहां संपूर्ण स्वच्छता और सुंदरता के अभियान चलाये जा रहे हैं वहीं महरौनी नगर का मुख्य मार्ग अतिक्रमण से घिर गया है। जहां नजर डालो वहां अतिक्रमण नजर आ रहा है। न तो नगर पंचायत नालियों की ठीक तरीके से सफाई कर पा रही है और न ही नगर के बीचो-बीच से निकले मुख्य मार्ग पर सुलभता से वाहन आवागमन कर पा रहे हैं। कस्बा महरौनी के एक ओर मुख्य मार्ग का निर्माण न होना उसकी सुंदरता पर कलंक बना हुआ है। नगर में पसरा अतिक्रमण भी कालिख से कम नहीं है। नगर के तहसील मुख्यालय से लेकर बानपुर चौराहे तक न तो गुमटी रखने का कोई हिसाब है न ही दुकानदारों को दुकान का सामान रोड तक सजाने में कोई भय लगता है। इससे आये दिन आवागमन बाधित होकर जाम लग रहा है। साथ ही दुर्घटनाएं भी हो जाया करती हैं। दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे तक अपनी दुकान का सामान फैला के रखते हैं। उन्हें लगता है कि जो दिखेगा वो बिकेगा। जब ग्राहक सामान खरीदने आता है तब वह अपना वाहन पटरी पर न रखकर रोड पर खड़ा कर देता है। इससे आवागमन बाधित हो जाता है। कहीं कहीं तो ग्राहक सड़क किनारे पटरी पर बैठकर मनहारी सामान खरीदते हैं जिससे भारी वाहन की चपेट में आने का अंदेशा बना रहता है कि कही कोई टायर से दब न जाये जबकि इस समय भारी वाहनों का आवागमन खनिज को लाने ले जाने में ज्यादा हो रहा है। नगर में फैला अतिक्रमण नगर की सुंदरता पर तो ग्रहण लगाये हैं। विगत कुछ वर्षों पूर्व एसडीएम रमेश चंद्र के कार्यकाल में शासन के निर्देश पर नगर को अतिक्रमण मुक्त किया गया था। लेकिन, आज स्थिति जस की तस बनी है। नगर के संभ्रांत नागरिकों का कहना है कि नगर से अतिक्रमण यदि हटवा दिया जाये तो मुख्य मार्ग पर आये दिन होने वाली घटनाओं पर अंकुश लग सकता है । नगर की सुंदरता में चार चांद लग जायेंगे, लेकिन इसके लिये प्रशासन को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। स्थानीय आमजन ने प्रशासन से नगर महरौनी को सुंदर व स्वच्छ महरौनी बनाने हेतु अतिक्रमण मुक्त कराने की अपील की है।

नगर में अतिक्रमण काफी मात्रा में फैला हुआ है। जिससे छोटे बड़े वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। प्रशासन को सख्ती से अतिक्रमण को हटवाना चाहिये और पुन: फिर से अतिक्रमण करने पर कार्रवाई करनी चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल बड़ौनिया, स्थानीय नगर वासी महरौनी

स्थानीय दुकानदारों व कस्बा वासियों द्वारा रोड की पटरियों पर अतिक्रमण फैला दिया गया है, इससे नगर में जाम के हालात बनने लगे हैं। स्थानीय प्रशासन को इसे अतिक्रमण मुक्त करना चाहिये इसके लिये सभी को सहयोग करना चाहिये।
अंशुल सिंह नगर वासी महरौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें