फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरधा ब्लाक का अविश्वास प्रस्ताव खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरधा ब्लाक का अविश्वास प्रस्ताव खारिज
विज्ञापन

ललितपुर।
क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव के क्रम में विरोधियों को लगातार पटखनी मिल रही है। बार क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पहले ही खारिज हो चुका है। वहीं, शुक्रवार को विरधा क्षेत्र पंचायत सदस्य के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की परेड में मात्र आठ सदस्य ही उपस्थित होने के कारण इसे खारिज कर दिया गया। जबकि, विरोधियों ने 59 सदस्यों के शपथपत्र दिए थे।
विज्ञापन

प्रदेश में सत्ता बदलते ही क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत अध्यक्षों की तख्तापलट की कोशिशें तेज कर दी गईं। इसका लाभ उठाते हुए जिले में भी वर्तमान क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के खिलाफ मुहिम तेज हो गई। इसकी शुरूआत विरधा क्षेत्र पंचायत से हुई। यहां पर जयपाल सिंह के नेतृत्व में पहले 53 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में शपथपत्र सौंपे गए। इसके उपरांत छह और सदस्यों के शपथपत्र दिए गए। इसमें क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पर विकास कार्य न करवाने का आरोप लगाते हुए उन पर अविश्वास प्रकट किया गया। इसी बीच में कुछ सदस्यों के साथ ब्लॉक प्रमुख जयराम सिंह निरंजन ने भी अपने पक्ष में शपथपत्र प्रस्तुत किए। इसको लेकर पैदा हो रही भ्रम की स्थिति से निपटने के लिए जिलाधिकारी मानवेंद्र पसिंह ने जयपाल सिंह को अविश्वास प्रस्ताव के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों की परेड करवाने के लिए शुक्रवार की तारीख निर्धारित की। शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव की परेड में सिर्फ आठ सदस्य ही शामिल हुए। इनके पहचान पत्रों का परीक्षण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने विरधा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। गौरतलब हो कि इससे पहले बार ब्लाक प्रमुख के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव में भी शपथपत्रों की सापेक्ष सदस्य नहीं पहुंचे थे। इससे यहां का अविश्वास प्रस्ताव भी खारिज कर दिया गया था। वहीं, मड़ावरा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस की सुनवाई करने के लिए जिलाधिकारी ने 27 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों को उक्त तिथि को मड़ावरा स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। अब देखना यह है कि ब्लाक प्रमुख बनने का मंसूबा पाले नेता कितना सफल हो पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें