ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चक्र की नामांकन की प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को 111 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों ने अपर जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में नामांकन पत्र जमा किए।
चार चक्रों में निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। प्रथम चक्र में ब्लाक महरौनी व मड़ावरा के सात वार्डों के लिए नामांकन जमा किए जा रहे हैं। पहले दिन 67 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जबकि मंगलवार को 111 नामांकन पत्र और दाखिल किए गए। इनमें से बानपुर सीट से नंदरराम ग्राम बानपुर, इंद्रपाल सिंह ग्राम पाह, रामनरेश गुगरवारा, संग्राम सिंह बानपुर, अवध बिहारी पाह, राघवेंद्र सिमिरिया, रामकिशन रमेशरा, मर्दन सिंह पडवां, खिलान सिंह गुगरवारा, आशीष कुमार बानपुर, सुहागरानी गुढ़ा बुजुर्ग, विनीता बानपुर, रतीराम अजनौरा, अखिलेश कुमार बानपुर, कृष्ण अवतार बानपुर, राकेश कुमार बानपुर व मेघनाथ ग्राम पडवां, गुढ़ा सीट से शिवपाल सिंह ग्राम पथराई, कपूरचंद किसरदा, हरनारायण छपरट, सुनील कुमार सौजना, अनूप कुमार गुढ़ा, मान सिंह नावई, बहादुर सिंह नावई, देवेंद्र कुमार बमराना, राव साब कुसमाड़, अवधेश कुमारी सौजना, महेंद्र सिंह सौजना, राजधर सिंह बगसपुर, शंभूनायक सिंदवाहा, कड़ोरेलाल खटौरा व जगदीश सिंह ग्राम कुसमाड़ ने अपना पर्चा भरा।
इसके अलावा रामनारायन नावई ने दो, फूला देवी नावई ने दो और कालूराम गुढ़ा ने दो सेट नामांकन पत्र के जमा किए। सैदपुर सीट से हरदयाल ग्राम भौंटा, सुखलाल कुशवाहा दरौना, पृथ्वीराज सिमिरिया, वीरेंद्र कुमार सिमिरिया, हाकिम सिंह लरगन, राजधर गढ़ौलीकला, बलवान सिंह लरगन, उत्तम ग्राम कुंआघोषी, देशराज सिंह सैदपुर, जाहर सिंह गढ़ौली कला, गनेश कुम्हैंड़ी, संतोष कुमार कुम्हैंड़ी, बूठे रमेशरा, सुनील कुमार कुम्हैंड़ी और राघवेंद्र सिंह ग्राम सैदपुर, मड़ावरा सीट से चंदा देवी ग्राम बुदनी मड़ावरा, सविता देवीऌ बरौदिया, गायत्री बहादुरपुर, द्रोपती पटना मड़ावरा, संगीता पटना मड़ावरा, अकलरानी नीमखेरा, धनकुंवर सिरसी, नर्वदाबाई बमराना, गिरजा बम्हौरीघाट व बड़ी बहु पारौल, सौंरई सीट से अनीता ग्राम रनगांव, सुदामा बाई रनगांव, असोक रानी बनगुवां, जानकी देवरानकलां, दीपा मड़ावरा, रती मड़ावरा, रामरानी उल्दना कलां, शांती गढ़ौलीकलां, अध्धर ग्राम कुर्रट, गेंदारानी पीडार, कली लखंजर, सीताराम पिसनारी और गेंदारानी पीडार, नाराहट सीट से अनुराधा ग्राम अर्जुन खिरिया, कंछेदीलाल सरखड़ी, मनोहर ग्राम सक्तू, घनश्यामदास धौलपुरा, भैयालाल डोंगराकला, उमाशंकर बमराना, प्रताप सिंह अर्जुनखिरिया, मंजीत सिंह नाराहट, राघवेंद्र नाराहट, विक्रम सिंह नाराहट, भूपेंद्र सिंह ग्राम डोंगराकला, अमरपाल गदनपुर, महेश नाराहट, इंद्रानी देवी नाराहट, रघुवीर शरण नाराहट व अतर सिंह सरखड़ी ने दो सेट नामांकन पत्र के जमा किए। सिलावन सीट से शारदा ग्राम बैरवारा, पूजा राजा वारचौन, आकांक्षा कुरौरा, रामवती कुरौरा, उदेश बजर्रा, अंजू उर्फ बबीता, विनीता सिंदवाहा, गायत्री तिवारी ग्राम किसरदा, आनंद कुंवर कुरौरा, पुष्पा देवी पड़वा, प्यारी बाई मिदरवाहा, रामदेवी समोगर, बेबी दरौना, अभिलाषा करौंदा, गौरजू राजा भैंरा, सरोज पचौड़ा और सुमन नंदू ग्राम दिगवार ने नामांकन पत्र जमा किए।
इस दौरान सदर विधायक रमेश कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, मन्नू कोरी, सपा जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन अपने-अपने अधिकृत उम्मीदवार का पर्चा जमा कराने पहुंचे तो कई उम्मीदवार फूल मालाओं से लदे ढोल नगाड़ों के साथ गए।
भूपेंद्र राजा ने किया नामांकनडोंगरा खुर्द (ललितपुर)। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 12 नाराहट सीट से भूपेंद्र सिंह उर्फ बड़े राजा डोंगरा वालों ने ढोल- नगाड़ों के साथ पर्चा भरा। इस दौरान समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।