फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार की बेटी ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदार की बेटी ने किया इंटरमीडिएट में जिला टॉप
विज्ञापन

ललितपुर। मन में कुछ करने की ललक हो तो मंजिल भी आसान हो जाती है। कस्बा बिरधा निवासी विद्यालय में चौकीदार की नौकरी करने वाले मुन्नालाल की पुत्री आरती कुशवाहा ने यह कर दिखाया है। उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 के सापेक्ष 425 अंक लेकर जिले में टॉप किया है। आरती ने एक मुलाकात में बताया कि वह नौ सेना में शामिल होकर देशसेवा करना चाहती हैं।
आरती के पिता मुन्नालाल किसान इंटर कालेज में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। वह सीमित संसाधनों में अपनी पुत्री आरती कुशवाहा को पढ़ा रहे हैं। किसान इंटर कालेज में अध्ययनरत आरती ने भी लगन व मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी की। घर पर चार घंटे पढ़ाई की है तो कोचिंग की पढ़ाई भी मददगार साबित हुई। आरती ने 425 अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने हिंदी विषय में 79 अंक, अंग्रेजी में 90 अंक, गणित में 92 अंक, भौतिक विज्ञान में 82 अंक, रसायन विज्ञान में 82 अंक प्राप्त किए हैं। आरती ने बातचीत में बताया कि परीक्षा की तैयारी के हिसाब से उसे कम अंक अंग्रेजी व गणित में मिले हैं। अंग्रेजी उसका पसंदीदा विषय है। वह एनडीए परीक्षा पास कर नौ सेना में जाना चाहती है। इसके अलावा दूसरे विकल्प में शिक्षक के पेशे को रखा है। फिलहाल आगे की पढ़ाई जारी रखने का मन बनाया है। नए सत्र में बीएससी में प्रवेश की प्रक्रिया में भाग लेंगे। जैसे ही रिजल्ट निकला तो उनके माता-पिता खुशी से झूम उठे। उन्होंने इस सफलता पर काफी जताई है। परिजनों ने उसे मिठाई खिलाई और खुशी में भागीदार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा में और सुधार की जरूरत
सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा की पढ़ाई में अंतर होता है। स्कूलों में पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण माहौल तैयार किया जाए तो शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा।
इंटरमीडिएट टॉपर - आरती कुशवाहा
---------------
नाम- आरती कुशवाहा
प्राप्त अंक- 85 प्रतिशत
लक्ष्य- नौ सेना में भर्ती होना
प्राप्त अंकों का ब्योरा
विषय - अंक
हिंदी -79
अंग्रेजी -90
गणित- 92
भौतिक - 82
रसायन - 82
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें