फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के रुट परिवर्तन और लेटलतीफी ने बढ़ाई मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों के रुट में बदलाव, लेेटलतीफी ने बढ़ार्इं मुश्किलें
विज्ञापन

कुशीनगर आठ घंटे, साबरमती साढ़े चार घंटे लेट
घना कोहरा होने पर और अधिक देरी से चल सकेंगी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। घना कोहरा होने से पहले ही कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है, वहीं वर्तमान में कई ट्रेनों के रुट भी बदले जाने से यात्रियों की मुश्किलें और अधिक बढ़ गई हैं। शुक्रवार को भी ट्रेनों की गति बहुत धीमी रही, इसके चलते लखनऊ रुट से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस आठ घंटे और साबरमती एक्सप्रेस चार घंटे तो पुष्पक एक्सप्रेस चार घंटे तक लेट रही। वहीं, दिल्ली रुट की कई ट्रेनें भी लेट हो रहीं हैं, जो यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही सर्दी से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी ने सर्दियों के मौसम में रेल यात्रियों की मुसीबतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली रुट की जहां पहले से ही कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है और कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद किया गया है, इसके बाद भी ट्रेनों की गति में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हो पाया है। शुक्रवार को दिल्ली, लखनऊ से आने वाली कई ट्रेन घंटों लेट रहीं। मालवा एक्सप्रेस 2.51 घंटे, पठानकोट एक्सप्रेस एक घंटा सत्रह मिनट लेट रहीं। वहीं, साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े चार घंटा, तो कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन सुबह सवा सात बजे के स्थान पर आठ घंटा ग्यारह मिनट लेट होकर शाम को 5.26 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। इसी प्रकार राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटा और झेलम एक्सप्रेस भी करीब दो घंटा लेट आई। वहीं, सचखंड एक्सप्रेस और श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेन दो-दो घंटे तक लेट रहीं। वहीं, इसी प्रकार भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन भी करीब डेढ़ घंटे तक लेट चल रही थी, जिसके देर रात 12.45 बजे तक आने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, सर्दियों को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा ललितपुर ठहरने वाली झांसी-बीना पैसेंजर ट्रेन पूरी तरह रद कर दी गई है और उज्जैनी एक्सप्रेस एवं श्रीधाम भी अलग-अलग तिथियों में फरवरी तक रद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें