फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एपर पर सूचनाएं अपलोड नहीं करने से डीआईओएस नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचनाएं अपलोड नहीं करने से डीआईओएस नाराज
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक लेते हुए पौधरोपण की सूचना मोबाइल एप पर अपलोड नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जो विद्यालय सूचना अपलोड नहीं करेंगे, उनकी मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में डीआईओएस रामशंकर ने सबसे पहले बोर्ड परीक्षा, कक्षा 10 एवं 12 की ऑनलाइन नामावली प्रेषण की स्थिति, वृक्षारोपण की रिपोर्ट (मोबाइल एप पर अपलोड की स्थिति), पूर्वदशम छात्रवृत्ति के अंतर्गत कक्षा 9 एवं 10 में अग्रसारित आवेदन पत्रों की स्थिति, यू-डायस 2017-18 के अंतर्गत विद्यार्थीवार आंकड़ा प्रपत्र बीआरसी से प्राप्त करने व जमा करने की स्थिति, 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाने, राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में महात्मा गांधी जी के जीवन मूल्यों पर आधारित एकांकी का आयोजन, फसल अवशेष न जलाने के उद्देश्य से जागरूकता फैलाने संबंधित विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता पर चर्चा की। ललितपुर में 99 विद्यालयों को पौधरोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार महावीर इंटर कालेज पाली, हरभजन प्रजापति हाईस्कूल लागौन, शांति नाथ बाल संस्कार केंद्रों सेरोनजी, गिरिराज जी इंका महेशपुरा, मां अंजनी उमा विद्यालय कुम्हैड़ी, बड़ोनिया इं का किसरदा, द सनराइज इंटर कॉलेज कुआघोषी, बीएस मेमोरियल इंका गौना, शाहूजी महाराज पटेल हाईस्कूल पिपरिया पाली, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज नाराहट, पहलवान गुरुदीन पब्लिक हाईस्कूल पनारी, श्रीराम यादव हाईस्कूल कैलगुवां, रानी लक्ष्मीबाई हाईस्कूल हंसारकलां, नेशनल हाईस्कूल टेंनगा ने अभी तक सूचना अपलोड नहीं की है। इस पर उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को उक्त सूचना को अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। जिन विद्यालयों द्वारा उक्त सूचना को अपलोड नहीं किया जाता तो मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी। परीक्षाओं में नकल की कुप्रकृति पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस वर्ष शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक शिक्षण कक्षों में दोनों ओर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने हैं। उन्होंने 14 सितंबर तक अपने विद्यालय में वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए हैं, जिससे परिषद की वेबसाइट पर सूचना को संशोधित किया जा सके। पूर्वदशम छात्रवृत्ति छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2018 की गयी है। छात्रवृत्ति जैसी महत्वपूर्ण योजना में लापरवाही करना क्षम्य नही होगा। फसल अवशेष नहीं जलाने के उद्देश्य से जागरुकता फैलाने संबंधित विषय पर पेन्टिग प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। तहसील स्तर पर आयोजित होने वाली पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र/छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जनपद स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें अर्पिता जैन प्रवक्ता, आलोक प्रकाश सिंह, अमित शुक्ला, बृजबाला सैईया को शामिल किया गया है। उन्होंने स्कूलों में 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से बनाए गए एक्शन प्लान के तहत सभी स्कूलों में विभिन्न एक्टिविटीज करवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें