फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक से अधिक अध्यापक, फिर पढ़ाई का स्तर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मानक से अधिक शिक्षक, फिर शिक्षा का स्तर खराब
विज्ञापन

एडीएम के निरीक्षण में बच्चों ने दिए हिंदी व अंग्रेजी के प्रश्नों के उत्तर गलत
ईओ महरौनी मिले अनुपस्थित, नायब मुहर्रिर के उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर/महरौनी। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को ब्लॉक महरौनी के अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा के जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में मानक से अधिक अध्यापक होने के बाद भी बच्चों की पढ़ाई का स्तर खराब मिला। यहां स्कूली बच्चों ने हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्नों के उत्तर देने में काफी गलतियां कीं। इस पर एडीएम ने अध्यापकों से स्कूल में पढ़ाई का स्तर सुधारने के निर्देश दिए।
जूनियर हाईस्कूल सिंदवाहा में एडीएम के निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक रामजीवन लिटौरिया उपस्थित मिले। बताया गया कि वर्तमान में दो अध्यापक चिकित्सकीय अवकाश पर चल रहे हैं। प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय में कुल सात अध्यापक एवं दो अनुदेशक कार्यरत हैं। विद्यालय में कुल 198 छात्रों में से 119 छात्र मिले। उन्होंने मौके पर छात्रों से विज्ञान एवं गणित विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, लेकिन छात्रों ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। अंग्रेजी एवं हिन्दी के प्रश्नों का उत्तर देने में भी गलतियां की गईं। इस पर अपर जिलाधिकारी ने सुधार करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी, महरौनी को निर्देशित किया कि वे इस विद्यालय का माह में दो बार निरीक्षण कर छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाएं।
विज्ञापन

इसके बाद एडीएम ने उप निबंधक कार्यालय, महरौनी का निरीक्षण किया। जहां उप निबंधक महरौनी प्रमोद कुमार उप निबंधक द्वारा बताया गया कि विक्रय पत्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। माह जुलाई में 172 लाख स्टांप रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष अब तक 75,33,000.00 रुपये की प्राप्ति हुई है, जो 42 प्रतिशत है। फिर उन्होंने स्याहा रजिस्टर का अवलोकन किया, जिसमें 21 जुलाई तक निबंधक शुल्क एक लाख 46 हजार 740 रुपया प्राप्त हुआ है। मौके पर उपस्थित जनसामान्य व अधिवक्तागणों से भी जानकारी ली गई। इस संबंध में जनसामान्य व अधिवक्तागणों को कोई शिकायत नहीं पाई गई। अपर जिलाधिकारी ने विकलांग छूट रजिस्ट एवं सैनिक छूट रजिस्टर को भी देखा, जिसमें कोई भी प्रविष्टि दर्ज नहीं मिली। इसके साथ ही उन्होंने जब्ती रजिस्टर का भी अवलोकन किया, जिसमें वर्ष 2018 में कोई भी विलेख जब्त नहीं किया गया था। निरीक्षण के समय रजिस्ट्री लेखक व स्टांप व वैंडरों को सुना गया।
विज्ञापन

इसके बाद अपर जिलाधिकारी नगर पंचायत महरौनी पहुंचे, जहां अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत महरौनी मधुसूधन जायसवाल उपस्थित नहीं मिले। कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। अपर जिलाधिकारी महोदय ने सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। नगर पंचायत महरौनी में नायब मुहर्रिर राज अहमद खान उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं किये गये थे, जिस पर अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत महरौनी को निर्देशित किया गया कि समसत कर्मचारियों के हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में समय पर कराये जाएं। लिपिक रामदास कुशवाहा से वसूली, सफाई व्यवस्था, व कार्यालय में चल रहीं समस्त योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। प्रधान लिपिक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, निर्माण कार्य, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर में सामुदायिक शौचालयों एवं सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली गई। पॉलिथीन प्रतिबंध के संबंध में एडीएम ने अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया कि नगर की दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण कर पॉलिथीन पर पूर्णत: रोक लगाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें