फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथों पर आऱ्ुढ़ आज नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-----
आज जग को धन्य करने निकलेंगे जगन्नाथ
श्री जगदीश मंदिर से शुरू होगी रथयात्रा, शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी
श्रद्धालु अपने हाथों से खीचेंगे अपने ईष्ट का रथ
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शनिवार को भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने के लिए निकलेंगे। श्रद्धालु अपने हाथ से भगवान का रथ खींचकर खुद को धन्य महसूस करेंगे। घंटाघर के पास स्थित श्री जगदीश मंदिर से रथयात्रा शुरू होगी और शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंचेगी।
श्री जगदीश मंदिर के गर्भगृह में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी के अद्भुत विग्रह विराजमान हैं। उड़ीसा स्थित जगन्नाथ पुरी मंदिर जैसे ही ये विग्रह लकड़ी के बने हैं। मंदिर में भगवान का प्रतिदिन श्रंगार किया जाता है। विभिन्न पर्वों और उत्सवों पर विशेष श्रृंगार व साज-सज्जा होती है। शनिवार को रथयात्रा से पूर्व इन मूर्तियों को गर्भगृह से बाहर जगदीश मंदिर के प्रांगण में लाया जाएगा, जहां से उन्हें लकड़ी के बनाए गए आकर्षक भव्य रथों पर विराजमान करके रथयात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। रथयात्रा एक ऐसा अनूठा पर्व है, जिसमें स्वयं भगवान जगन्नाथजी रथारूढ़ होकर अपने भक्तों के बीच आते हैं तथा उनके सुखदुख में सहभागी होते हैं। इस अनूठी यात्रा में प्रत्येक व्यक्ति सम्मिलित होने के लिए लालायित रहता है और रथ खींचकर भगवत दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनाने की कामना करता है। जगन्नाथ रथयात्रा की प्रमुख विशेषता यह होती है कि भगवान जगन्नाथ के रथ को भक्तजन अपने हाथों से स्वयं खींचते हैं और पुर्ण्याजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेंगे आकर्षण
इस बार जगन्नाथ रथयात्रा में विशेष आकर्षण इस्कॉन मंदिर वृंदावन के देशी विदेशी भक्तों का हरीनाम संकीर्तन, अशोक डोंगरा पार्टी करनाल हरियाणा के कलाकारों द्वारा भगवान राधाकृष्ण, महोदव शंकर एवं मां काली व हनुमानजी के भावपूर्ण नृत्य, उज्जैन महाकाल दरबार के ढोल की धमक एवं भीषण गर्जना करती तोपों का भी प्रदर्शन यात्रा के दौरान होता रहेगा। रथयात्रा समिति व जगदीश मंदिर समिति के तत्वावधान में पूरे शहर में रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा के स्वागत में मुख्य सड़कों व गलियों में विभिन्न जगहों पर अलग-अलग समूूहों द्वारा नगर में जगह-जगह तोरणद्वार सजाकर पुष्पबारिश और आरती की जाएगी। रथयात्रा के लिए जगदीश मंदिर के सामने भव्य महाआरती का आयोजन भी होगा, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें