समाज से उठकर देश हित में करे काम- पूरन
- आरएसएस ने निकाला पथसंचलन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर में पथ संचलन निकाला। इस अवसर पर मुख्य वक्ता विभाग सेवा प्रमुख पूरन लाल ने कहा कि हम सब को समाज से उठकर देश हित में काम करना चाहिए।
पथ संचलन तुवन मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नई बस्ती, वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, घंटाघर, साबरकर चौक होते हुए तुवन मंदिर स्थित मंगल भवन में जाकर समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता विभाग सेवा ने कहा कि समाज के हर वर्ग को अपने से जोड़ना है सभी हमारे है सभी के हम है सभी को जाति से ऊपर उठकर देश हित मे कार्य करना चाहिए। संघ बहुत बढ़े रूप में पूरे देश मे सेवा कार्य चलाता है और सभी को अपने से जोड़ने का कार्य करता है। संघ की शाखा संस्कारों का केंद्र है। संघ का कार्य आज सभी क्षेत्रों में है। अध्यक्षता करते हुए आनंद मालवीय ने कहा कि संघ आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है यह सभी हम सभी स्वयंसेवकों के त्याग बलिदान से खड़ा हुआ है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संघचालक चंद्रभान सिंह, रमेश सोनी, सज्जन कुमार शर्मा, प्रताप गुप्ता, जय नारायण नगर प्रचारक, जितेंद्र वैध, अमर सिंह गौर, सुभाष सराफ, अनिल जैन अंचल, अरविंद सोनी, अवधेश, रामकुमार, केएल मालवीय अधिवक्ता, आशीष रिछारिया, ध्रुव राजा, केशरीनंदन, छोटेलाल, बालकिशन नामदेव, अभय साहू,राजेश दुवे व प्रमोद गोस्वामी आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।