फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को साफ सुथरा रखने में नाकाम हो रही नपा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को साफ सुथरा रखने में नाकाम नपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद शहर को साफ सुथरा बनाने में नाकाम साबित हो रही है। मुहल्लों में जगह-जगह कूड़ा बिखरा पड़ा है। इसके बाद भी विभागीय अफसर बेहतर काम होने का दावा कर रहे हैं।
इस समय दीपावली पर्व को लेकर घरों में सफाई चल रही है। इस कारण शहर में बड़ी मात्रा में कूड़ा निकल रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मुहल्ला तालाबपुरा में आज कूड़ा सड़क पर पूरी तरह फैल गया है। सड़क का एक किनारा ही कूड़ा से बच पाया था। हालांकि, विभागीय अफसर कचरे के बेहतर तरीके से निपटाने दावा कर रहे हैं, लेकिन मुहल्लों में बन रही स्थिति कुछ और ही है। कुछ लोगों ने तो डम्पिंग स्थल पर कूड़ा जलाना शुरू कर दिया है। रविवार को ऐसा ही नजारा रहा। कैलगुवां रोड पर एम्ब्रोशिया कालोनी के बगल में कूड़ा जलाया गया। जिसका धुआं दूर दूर तक फैल रहा था। जिस जगह पर कूड़ा में आग लगाई गई, वह स्थान निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल के आवास से चंद कदम की दूरी पर है। यह पहला वाक्या नहीं है। इससे पहले कटरा बाजार में भी कूड़ा में आग लगा दी गई थी। ऐसी स्थिति में नगर साफ सुथरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
कूड़ा उठवाने की निभाई औपचारिकता
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार की अगुवाई में सुपर मार्केट व नझाई बाजार में कूड़ा उठाया गया। इस दौरान मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आरके लवानिया, सफाई निरीक्षक दिनेश बिरौनिया, लिपिक अभिषेक चौबे आदि उपस्थित रहे। अधिकारियों का कहना है कि हर माह प्रथम शनिवार को अभियान चलाकर शहर को साफ किया जाता है।
......
कूड़ा जलाने वालों पर होगी कार्रवाई
कूड़ा जलाने पर दंड का प्रावधान है। यदि कूड़ा जलाने वाले व्यक्ति की पहचान की पुष्टि हो जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अवनींद्र कुमार
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें