हजरत बाबा सदनशाह की दरगाह पर पांच दिवसीय उर्स इजलाइस का आगाज आज 31 मार्च से शुरू होगा। उर्स की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। दरगाह परिसर के अलावा बाहर झूले व आकर्षक साजो सामान की दुकानें लगाई गई हैं। उर्स कमेटी ने शुक्रवार को सदनशाह मेला परिसर का जायजा लिया और उर्स की तैयारियां को अंतिम रूप दिया। उर्स में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर कोई भी कमी न रह जाए, इसमें संबंध में व्यवस्था को केंद्रित किया गया। वालेंटियर व पुलिसकर्मी समूचे परिसर में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाएंगे। वहीं स्वयं सेवियों के अलावा कमेटी कार्यक्रमों के प्रस्तुतीकरण के साथ ही दरगाह परिसर की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देने का कार्य करेगी। बाबा सदनशाह का सौवां उर्स का आगाज यहां मुुुशायरे के साथ होगा।
माना जाता है कि देश में अजमेर शरीफ के बाद दूसरे सबसे बड़े सालाना इजलास का आयोजन जिले में किया जाता है। इस वर्ष चादर शरीफ के अलावा अन्य कार्यक्रमों में भागीदारी जताने के लिए हर रोज एक लाख से अधिक के सम्मिलित होने का अनुमान लगाया गया है। उर्स के दौरान कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गयीं हैं। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी स्वयं व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। मेला परिसर में साफ सफाई, बिजली, पानी सुचारु आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।
डीएम एसपी ने लिया सुरक्षा, व्यवस्थाओं का जायजा
कौमी एकता के प्रतीक हजरत बाबा सदनशाह पर होने वाले सौवें उर्स की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि उर्स के दौरान पुलिस अपनी डयूटी में कोई कोताही न बरती जाएद्य। पुलिस को आचरण को बेहतर रखना है, यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, जैसा यहां की मिशाल है। वैसी ही कायम रहना चाहिए, अराजक तत्वों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। मेला शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ललितपुर के शांति पूर्ण सौहार्द को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर एक पुलिस कर्मी व अधिकारी कैमरे की जद में है। पांच जोन के कई सेक्टर बनाये गए।
उन्होंने कहा कि पुलिस आरजक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगा। मेले में कुछ अराजक तत्व सक्रिय हो जाते हैं उनको चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाए। यह भी कहा कि किसी भी पुलिस कर्मी की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्यवाही होगी। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने कहा कि इस मेले में पुलिस की ड्यूटी अलग तकनीक से लगाई गई है। क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु गौरव ने सभी को ड्यूटी चार्ट से पॉइंट बताये। इस मौके पर एस डी एम सदर महेश प्रसाद दीक्षित के अलावा अन्य जनपद से आये सीओ व निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।