फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तालबेहट में 50 लाख से लगाया जाएगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/तालबेहट। तहसील मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से होगी। यहां उपकेंद्र की ओवरलोड की समस्या को दूर करने के लिए 50 लाख की लागत से एक 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जा रहा है। इससे बिजलीघर की क्षमता वृद्धि हो जाएगी और गर्मियों में लो वोल्टेज से मुक्ति मिल जाएगी।
तालबेहट विद्युत उपकेंद्र से शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में बिजली घर पर पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। इससे बिजली घर पर ओवरलोड बना हुआ है। गर्मियों में ओवरलोड व ट्रिप होने के चलते बिजली कई बार बाधित होती है। विद्युत विभाग ने पांच एमवीए के एक ट्रांसफार्मर को हटाकर दस एमवीए के ट्रांसफार्मर रखने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था, जिसे बीते माह स्वीकृति मिल गई। अधीक्षण अभियंता संजय सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर मिल गया है, जो एक दो दिन में आ जाएगा। इसके बाद जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा। दस एमवीए का ट्रांसफार्मर रखे जाने से ओवरलोड की समस्या दूर हो जाएगी। बिजलीघर पर एक पांच एमवीए व एक दस एमवीए का ट्रांसफार्मर हो जाएगा। इससे क्षमता वृद्धि हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फैक्ट फाइल
घरेलू कनेक्शन - 11241
कामर्शियल कनेक्शन - 700
नलकूप कनेक्शन - 59
प्रतिमाह प्राप्त राजस्व - एक करोड़ लगभग

-
तालबेहट बिजलीघर पर एक दो दिन में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर आ जाएगा। इसे जल्द ही शिफ्ट कराया जाएगा। इससे बिजली घर की क्षमता वृद्धि हो जाएगी। - संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें