फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस और व्यक्ति कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
corona - फोटो : corona
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मंगलवार को दस व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। अब संक्रमितों की संख्या 2700 पहुंच गई है। 42 की मौत हो चुकी और 2521 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 137 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में लगातार बढ़ते वैश्विक बीमारी के प्रकोप पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यहां आए दिन नए संक्रमित मरीज जांच में सामने आ रहे हैं। मंगलवार को जांच के दौरान 10 व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला महावीरपुरा पानी की टंकी के पास निवासी 95 वर्षीय वृद्ध, मोहल्ला तालाबपुरा निवासी 22 वर्षीय युवक, वंशीपुरा निवासी 36 वर्षीय युवक, सिविल लाइन निवासी 50 वर्षीय महिला, पिसनारी निवासी 30 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम लहरन निवासी 23 वर्षीय युवक, ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम बुरागांव प्लांट निवासी 30 वर्षीय युवक व 25 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए हैं। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम खितवांस निवासी 23 वर्षीय युवक, ब्लॉक जखौरा के कस्बा निवासी 20 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें आठ होम आइसोलेशन, एक एल-1 अटैच में, एक को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
1374 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी
बीते दिनों से आरटीपीसीआर जांच को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए सैंपल की रिपोर्ट समय पर नहीं आ रही है। ऐसे में सैंपल वाला व्यक्ति रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन बना रहता है। यहां पर तीनों से अब तक के 1374 व्यक्तियों के सैंपल की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को दस व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा के अनुसार इलाज मुहैया कराई जा रही है।
- डॉ. प्रतापसिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें