फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.44 लाख बच्चों को मिलेगी ड्रेस

Mon, 10 Aug 2015 12:01 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को यूनिफार्म के नि:शुल्क दो सेट वितरित किए जाएंगे। विभागीय अफसरों ने 1.44 लाख बच्चों को चिह्नित किया है। इस हिसाब से विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में धनराशि पहुंचाई जा रही है।


जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म के दो सेट नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाने हैं। इसे ध्यान में रखकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह ने विद्यालय वार पात्र बच्चों का चिह्नींकरण कराया है। इसमें कुल 1,44,964 बच्चे निकलकर आए हैं। वहीं, शासन ने भी यूनिफार्म वितरण के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी है। विभागीय अफसरों ने इस राशि को विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में हस्तांतरित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बात यह है कि यूनिफार्म वितरण के लिए विद्यालय प्रबंध समिति को जिम्मेदार बनाया गया है। यूनिफार्म उपलब्ध कराने से पहले प्रधानाध्यापक की ओर विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सभी सदस्यों को नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण कार्ययोजना से अवगत कराया जाएगा। इसके पश्चात विकास खंड स्तर पर प्रशिक्षण कराने की कार्रवाई तीन दिन के अंदर पूरी कर ली जाएगी। यूनिफार्म क्रय के लिए विद्यालय प्रबंध समिति बैठक कर चार सदस्यों की एक क्रय समिति बनाएगी, जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक, ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत द्वारा नामित सदस्य, एक अभिभावक और ग्राम प्रधान आमंत्रित पदाधिकारी होगा। बीस हजार रुपए या उससे अधिक अनुमानित व्यय होने पर यूनिफार्म वितरण के लिए कोटेशन प्राप्त किए जाएंगे, जबकि एक लाख रुपए या उससे अधिक अनुमानित व्यय पर टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्रधानाध्यापक विद्यालय में प्राप्त यूनिफार्म का विवरण भौतिक परीक्षण के उपरांत स्टाक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।


कंट्रोल रूम स्थापित
ड्रेस वितरण को लेकर बीएसए कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जिसमें मोबाइल नंबर 9415904340 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।


जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा वितरण
यूनिफार्म का वितरण विद्यालय प्रबंध समिति, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा। इस दौरान ग्राम प्रधान भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें