फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया खानम कुलाधिपति पदक से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में हुए दीक्षांत समारोह में सर्वश्रेष्ठ छात्रा के लिए मिला पुरस्कार
विज्ञापन

आर्यकन्या डिग्री कॉलेज से की है स्नातक की पढ़ाई
लखीमपुर खीरी। छत्रपति साहूजी महराज विश्वविद्यालय कानपुर का 35वां दीक्षांत समारोह यूनिवर्सिटी परिसर में हुआ। इसमें आर्यकन्या डिग्री कॉलेज की छात्रा जोया खानम को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार मिला। राज्यपाल आनंदी बेन ने कुलाधिपति कांस्य पदक से सम्मानित किया।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने बताया कि जोया खानम को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। छात्रा का विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुना जाना महाविद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि नगर और जिले के लिए भी गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं इससे प्रेरणा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने शनिवार को कॉलेज परिसर में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि जोया खानम ने संगीत एवं चित्रकला विषय में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की और इन तीनों वर्ष बेहतर प्रदर्शन करने पर विश्वविद्यालय की ओर से चुने गए छह सर्वश्रेष्ठ छात्रों में स्थान बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें