धनगढ़ी-नेपाल में प्रदर्शन करते जेन जी कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : निजी हॉस्पीटल में मासूम की मौत के बाद परिजनों को समझाते थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह। वीडियो ग्रैफ
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी में बुधवार को एमाले पार्टी व जेन जी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। इसमें जेन जी कार्यकर्ताओं के साथ हुई हाथापाई के विरोध में युवाओं ने कार्रवाई की मांग के लिए जिला प्रशासन के सामने प्रदर्शन किया। अधिकारियों को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को एमाले पार्टी के नेता महेश बस्नेत की सभा के विरोध में जेनजी युवाओं ने विरोध किया था। इसके बाद एमाले समर्थित युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने जेन जी युवाओं के साथ हाथापाई की थी। मामले में एक युवती का हाथ टूट जाने समेत कई जेन जी कार्यकर्ता घायल हुए थे। इसी के विरोध में धनगढ़ी में जिला प्रशासन के सामने जेन जी कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। साथ ही युवाओं ने विरोध में एमाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर नारे लिखी तख्ती समेत नारेबाजी कर बाजार में विरोध प्रदर्शन किया।
कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उधर, जेन जी कार्यकर्ताओं ने डीएम को एमाले भातृ संगठन के कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन पर शीघ्र कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया है। जेनजी कार्यकर्ताओं के अलावा एमाले युवा संघ के कार्यकर्ता भी डीएम कार्यालय पहुंचे। डीएम हीरालाल रेगमी ने कहा कि दोनों युवाओं के साथ अलग-अलग वार्ता हो रही है।