जेसीआई जन संपर्क सप्ताह में कार्यक्रमों की शुरुआत
रंगोली, आरती थाल सजाओ और इंग्लिश राइटिंग की हुई प्रतियोगिताएं
अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास व समाजसेवी संगठन (जेसीआई) के जनसंपर्क सप्ताह के शुभारंभ के बाद प्रतियोगिता कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। राजकीय बालिका इंटर कालेज में महिला शाखा ने रंगोली और आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता कराईं। हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर में इंग्लिश राइटिंग प्रतियोगिता और सिटी मांटेसरी इंटर कालेज में सुरक्षा दिवस मनाते हुए सिनेटरी नैपकिन वैडिंग मशीन स्थापित कराई गई है।
जेसीरेट विंग की चेयरपर्सन रिचा अग्रवाल और लीना गुप्ता के नेतृत्व-निर्देशन में प्रतियोगिता कराई गईं, जिसमें निर्णायक की भूमिका सपना कक्कड़ व पारूल गर्ग ने निभाई। रंगोली में जीनत विजेता और शालू उपविजेता चुनी गईं, जबकि गुलफ्शा तीसरे स्थान पर रहीं। आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता में अर्चना कश्यप ने प्रथम, दीक्षा पांडेय ने द्वितीय और सिमरन कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं।
जूनियर जेसी शाखा की नाव्या गुप्ता और भारतेष मिश्रा के निर्देशन में इंग्लिश राइटिंग कंपटीशन सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ, जिसमें विपिन वर्मा ने प्रथम, अभिनव सिंह ने द्वितीय और सेजल वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिटी मांटेसरी इंटर कालेज में जेसीआई इंडिया के आह्वान पर अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में सेनेटरी नैपकिन वैडिंग मशीन स्थापित कराई गई। जेसीआई जौनपुर से आए मंडल प्रशिक्षक संतोष अग्रहरि ने संस्था सदस्यों को प्रभावी निर्णय कला विषयक प्रशिक्षण दिया, जिसमें सिटी मांटेसरी के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर मंडल अधिकारी कुलदीप गुप्ता, मीता गर्ग, पूर्व राष्ट्रीय निदेशक विशाल सेठ, सप्ताह संयोजक अर्जित अग्रवाल, मीडिया प्रभारी आर्येंद पाल सिंह, अनिल अग्रवाल, रोली अग्रवाल, कंवलजीत चावला, शालिनी गुप्ता, आरती सिंह, नीरजा गुप्ता, श्रद्धा मिश्रा, कविता अग्रवाल, वन्दना अग्रवाल, पूजा गुप्ता, पारूल गर्ग, शिप्रा श्रीवास्तव, प्राचार्या राजकीय कन्या कालेज शालिनी दुबे, शशि तिवारी, प्रिंस चोपड़ा, वरूण गुप्ता शामिल हुए।