फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एथलेटिक्स में युवाओं ने दिखाया दमखम

Wed, 12 Nov 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लंबीकूद का प्रदर्शन करता ​खिलाड़ी। स्रोत :आयोजक - फोटो : बलरामपुर के उतरौला में प्रदेश बार काउंसिल सचिव का स्वागत करते अ​धिवक्ता ।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोला खेल महोत्सव के तहत विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बुधवार को स्टेडियम में मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन उप्र सहकारी ग्राम्य विकास बैंक सुरजन लाल वर्मा ने खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

पहले दिन की बालक बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता 100, 200, 400 दौड़, लंबीकूद, गोला फेंक, बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बाइपास मार्ग स्थित अनिल वर्मा के कोर्ट में बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति शैलेंद्र सक्सेना और रोटरी क्लब सेंट्रल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत ने कराई।
अंडर-14 बालिका वर्ग में आशी वर्मा और आन्या प्रथम, प्रिया सक्सेना और दर्पन सिंह द्वितीय, अंडर-19 बालिका वर्ग में अनुष्का वर्मा और शगुन श्रीवास्तव प्रथम तथा ईशा कटियार और माही देवगन द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग अंडर-14 फाइनल में आदित्य प्रथम, एकलव्य और अर्थव द्वितीय, अंडर 19 में श्रवण प्रताप प्रथम, सौरव और गौरव कश्यप द्वितीय रहे। आयोजक एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने खेल प्रतिभाओं को पुरस्कृत कर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अवनी कुमार पांडे, डॉ. कमलेश वर्मा, आनंद प्रकाश सरोज, श्याममूर्ति शुक्ला, गोपाल सक्सेना, गोविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें