फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रेमी युगल से युवकों ने की अभद्रता, राहगीरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। इंदिरा पार्क के पास गन्ने के खेत में घुसे प्रेमी युगल को कुछ युवकों ने पकड़ लिया। आरोप है कि मोबाइल से दोनों की फोटो खींची और किशोरी से छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हुए तो युवक भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को कोतवाली ले आई। युवकों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के एक गांव निवासी किशोरी का थाना हैदराबाद के एक गांव निवासी युवक के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार की दोपहर प्रेमी युगल साइकिल से इंदिरा वन मनोरंजन पार्क के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि टहलते-घूमते प्रेमी युगल पार्क के करीब एक गन्ने के खेत में घुस गए। कुछ युवकों उन्हें पकड़ लिया और मोबाइल में फोटो खींच ली।
आरोप है कि युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ भी की। किशोरी ने विरोध किया और शोर मचाया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण व राहगीर पहुंच गए। भीड़ को करीब आते देख युवक मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को कोतवाली ले आई। पूछताछ कर उनके परिजनों को सूचना दी। अपराध निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि प्रेमी युगल टहलने गए थे। किसी ने दोनों की मोबाइल से फोटो खींची है। उनकी तलाश की जा रही है। लड़की के परिजनों को खबर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें