लखीमपुर खीरी। एसएसबी तृतीय वाहिनी में आरक्षी (कुक) पद की बायोमीट्रिक सत्यापन में अभ्यर्थी के हाथ के अंगूठे का निशान और फोटो मैच नहीं हुए। आशंका होने पर एसएसबी एएसआई ने अभ्यर्थी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
एसएसबी तृतीय वाहिनी के एएसआई सलिल अहमद ने सदर कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि आरक्षी कुक भर्ती के दौरान सोमवार को अभ्यर्थी मोहम्मद मुजाहिद आलम निवासी गांव मुबारकचक, जिला मुंगेर बिहार के बायोमीट्रिक सत्यापन में दाहिने अंगूठे का निशान साफ्टवेयर से सत्यापित नहीं हुआ। फोटो भी सत्यापित नहीं हुई।
प्रत्यक्ष रूप से देखने पर भी अभ्यर्थी की तुरंत और लिखित परीक्षा के समय ली गई फोटो में समानता नहीं पाई गई। आशंका है किसी अन्य ने परीक्षा दी है। पुलिस ने एसएसबी एएसआई की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद मुजाहिद आलम पर केस दर्ज किया है। एसएसआई सुनीत कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा गया।