मोहम्मदी। क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रघुराज सिंह के पुत्र दीपक सिंह को राजस्थान में हम साथ साथ हैं सामाजिक संस्था द्वारा विशिष्ट प्रतिभा राष्ट्रीय सम्मान दिया गया। दीपक को इससे पहले भी मोहम्मदी रत्न समेत कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
भीलवाड़ा राजस्थान के विनायक विद्यापीठ के सभागार में हम साथ साथ हैं सामाजिक संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें नेपाल, अमेरिका समेत कई देशों के अलग-अलग विधाओं के प्रतिभावान कलाकारों का चयन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के मोहम्मदी जिले के गायक दीपक सिंह का भी गायन के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए चयन हुआ। दीपक को सम्मान के तौर पर एक स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी भीलवाड़ा समेत तमाम कलाकार मौजूद रहे। संवाद