लखीमपुर खीरी। सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के गांव बद्दापुर निवासी 25 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र बृजपाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।
मृतक के पिता बृजपाल सिंह के अनुसार, घटना लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र के गांव बरखबर के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में विक्रम की मौत हो गई। घायल भूलर सिंह और मुन्ना सिंह का शाहजहांपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों एक ही मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। संवाद