फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वाहनों की टक्कर से सदर चौराहे का अशोक स्तंभ क्षतिग्रस्त

Fri, 13 Feb 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के सदर चौराहे पर वाहनों की थपेड़ों से क्षतिग्रस्त अशोक स्तंभ का चबूतरा। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मध्य स्थित सदर चौराहा (जो अशोक स्तंभ के कारण अशोक चौराहे के नाम से प्रसिद्ध है) क्षतिग्रस्त अवस्था में है। चौराहे से गुजरने वाले वाहनों की टक्कर से अशोक स्तंभ का चबूतरा टूट गया है। आसपास लगी रेलिंग और रंग-बिरंगे पिलर भी क्षतिग्रस्त होकर बिखरे पड़े हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्वों और विशेष त्योहारों पर अशोक स्तंभ आकर्षण का केंद्र रहता है और इसकी साज-सज्जा देखते ही बनती है लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसकी हालत खराब बनी हुई है, जिससे नगर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में चौराहे की जर्जर स्थिति नगर पालिका परिषद की अनदेखी को दर्शा रही है।
अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अशोक स्तंभ की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण कर लिया गया है। शीघ्र ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें