फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घाघरा नदी में नहाने गया युवक डूबने से लापता, तलाश में जुटे गोताखोर

Thu, 11 Jun 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल मटेरा के मजरा लक्ष्मनपुरवा निवासी एक युवक घाघरा नदी में नहाते समय डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई गई।
विज्ञापन

लक्ष्मनपुरवा निवासी पृथ्वीपाल (30) पुत्र छोटकन बुधवार की शाम घाघरा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लग। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नदी की तेज धारा में लापता हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में युवक की तलाश शुरू की। सूचना पर एसडीएम शशिकांत मणि, तहसीलदार आदित्य विशाल और प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गोताखोरों को तलाश अभियान तेज करने के निर्देश दिए। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम शशिकांत मणि ने बताया कि गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है। अभी युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें