फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सुंडा पटेरा में बिजली गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक प्रदीप
विज्ञापन
09एलकेएच 04, 05
विज्ञापन

गांव सुंडा पटेरा में बिजली
गिरने से युवक की मौत
- घटना के समय भैंस का दूध निकालने जा रहा था प्रदीप
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। थाना क्षेत्र के गांव सुंडा पटेरा में शनिवार की सुबह करीब 6.30 बजे भैंस का दूध निकालने जा रहा युवक बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के सुंडा पटेहरा गांव निवासी 35 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र रामप्रसाद शनिवार की सुबह 6.30 बजे भैंस का दूध निकालने के लिए घर से बाहर आया। दूध निकालने के लिए भैंस के पास पहुंचा ही था कि तभी अचानक बारिश के दौरान बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गया।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में प्रदीप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। हादसे की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो लड़के विशाल और विनय को छोड़ गया है।
विज्ञापन

09 एलकेएच 401
बिजली गिरने से बकरियां मरीं
पलियाकलां। मुंजहा नंबर तीन में एक घर के पास बिजली गिरने से पांच बकरियों की मौत हो गई।
शनिवार को मुंजहा नंबर तीन निवासी शंकर दयाल के घर के पास बिजली गिरी। घर के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। बकरियों की मौत से ग्रामीण को खासा नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें