फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क किनारे लगी ईंटों में टकराने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। गांव अंदापुर निवासी अनूप कुमार की बुधवार रात सड़क किनारे लगी ईंटो में टकराने से मौत हो गई। अनूप सामने से आ रहे ट्रक को साइड देते समय सड़क पटरी पर लगी ईंटों के चट्टे से टकरा गए थे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अंदापुर निवासी अनूप कुमार पुत्र चेतराम बुधवार की देर शाम बाइक से बेहजम की तरफ जा रहे थे। लहसुरियापुरवा के पास पहुंचने पर बेहजम की ओर से एक ट्रक आ गया। वहीं पर सड़क पटरी पर नाला निर्माण के लिए ईंटों का चट्टा लगा था। पास से ट्रक गुजरने पर अनूप कुमार का संतुलन बिगड़ने से ईंटों से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें