फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखीमपुर खीरी में बच्ची से अश्लील हरकत पर भड़का आक्रोश, आरोपी गिरफ्तार; दुकान पर चला बुलडोजर

Tue, 17 Feb 2026 06:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में हेयर कटिंग की दुकान पर काम करने वाला युवक कई दिनों से मासूम बच्ची से अश्लील हरकतें कर रहा था। सोमवार को बच्ची ने अपने परिजनों को बताया। इसके बाद लोगों में आक्रोश भड़क गया। लोगों ने रात में कोतवाली का घेराव किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
बुलडोजर से ढहाई गई दुकान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पलिया नगरपालिका परिषद के सामने हेयर कटिंग की दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत की। इससे लोगों में आक्रोश भड़क गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट के तहत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। मंगलवार सुबह पुलिस ने बुलडोजर से उस दुकान को भी हटवा दिया, जहां आरोपी काम करता था।

विज्ञापन

कई दिनों से अश्लील हरकतें कर रहा था आरोपी 
आरोपी कई दिनों से आठ वर्षीय पुत्री से शर्मनाक अश्लील हरकतें कर रहा था। पीड़िता ने पिता को आरोपी की हरकतों के बारे में बताया। पिता ने अन्य लोगों को यह बात बताई तो सभी एकत्र हुए और सोमवार देर रात कोतवाली पहुंच गए। यहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी सद्दाम निवासी इकराम नगर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट तहत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बुलडोजर से दुकान ढहाई 
इस कार्रवाई के बाद लोगों की भीड़ शांत होकर लौट आई, लेकिन लोग फिर मंगलवार सुबह नगर पालिका मार्ग पर एकत्र हो गए। व्यापारियों की मांग और जन आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने दुकान को भी वहां से हटवा दिया। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी को सोमवार रात में ही गिरफ्तार कर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें