फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव छाउछ के पास शनिवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहा गांव पैला निवासी युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना नीमगांव के गांव पैला निवासी पूर्व प्रधान जमुना प्रसाद दीक्षित का छोटा पुत्र सर्वेश कुमार (28) शनिवार की देर शाम किसी काम से लखीमपुर आ रहा था। वह हेलमेट लगाए थे। छाउछ चौराहा के पास लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। शहर कोतवाल अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
आवारा पशुओं के बचाने की कोशिश में ऑटो पलटा, तीन घायल
सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में आवारा पशुओं को बचाने की कोशिश में ऑटो पलट गया, जिससे उसमें सवार चार यात्री घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ कस्बा निवासी सोनेलाल की मेहंदी गांव में रिश्तेदारी है। जहां किसी की मौत हो गई थी। किराये पर ऑटो बुक कराकर सोनेलाल अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। साथ में परिवार की दो महिलाएं भी सवार थीं। सिसौरा गांव के पास सामने से आवारा पशुओं का झुंड आ गया, जिन्हें बचाने की कोशिश में ऑटो पलट गया। ऑटो के नीचे दबकर सोनेलाल (40), संगीता (35) और गीता देवी (35) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोनेलाल की हालत गंभीर बनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें