फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा समाजसेवी ने ब्लड देकर बचाई किशोरी की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून का अभाव है। ऐसे में एनीमिया (खून की कमी) पीड़ितों को दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल में भर्ती एक किशोरी को बी पॉजिटिव खून की जरूरत पड़ी, लेकिन ब्लडबैंक में इस ग्रुप का ब्लड न होने के कारण घरवाले परेशान होने लगे। सोशल मीडिया से इसकी जानकारी मिलते ही नगर के समाजसेवी ने किशोर के लिए ब्लड दान किया।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव सैधरी निवासी निहाल की हरगांव में ससुराल है। राखी पर पत्नी को लेकर जब वहां गया तो 15 वर्षीय साली शिवानी की तबीयत खराब होने के कारण उसे अपने साथ सैधरी ले आए। इसके बाद जिला अस्पताल में दिखाया। इस पर डॉक्टर ने खून की कमी बताकर चढ़वाने की सलाह दी। इस पर निहाल ब्लड बैंक पहुंचा, लेकिन वहां पर इस ग्रुप का खून न होने के कारण ब्लडबैंक के लोगों ने हाथ खड़े कर दिए, जिससे घरवाले परेशान हो उठे। धीरे धीरे यह मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गया। इसकी जानकारी मिलने पर शहर के युवा समाजेसवी मृगांग उपाध्याय ने एक यूनिट खून देकर किशोरी की जान बचाई। ब्लड बैंक प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि ब्लडबैंक में बी पॉजिटिव रक्त नहीं है। 13 अगस्त को रक्तदान शिविर लगेगा, जो लोग रक्तदान करना चाहते हैं वह कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें