युवक को पिटता देख आस-पास के लोगों ने परिजन को सूचना दी। दौड़ते हुए परिजन बचाने पहुंचे। बीच-बचाव कर जयप्रकाश को उठा कर घर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेने की कोशिश की। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कर तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव नहीं उठाने दिया। फिलहाल पुलिस मान मनौव्वल में जुटी है।
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, कोहराम
तनाजा गांव में दलित युवक की पीट-पीट कर हुई हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक युवक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को दो वक्त की रोटी खिलाता था। मृतक के पास पांच बीघा जमीन है। उसके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।