फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं नहर में कूद रहा हूं': बेटी के जन्म के साथ बीमार पिता का आया मैसेज, परिवार की खुशियां हुईं काफूर

Fri, 14 Apr 2023 06:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

शाहजहांपुर के अस्पताल में युवक की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। इसी दौरान परिजनों के पास युवक की ओर से मैसेज भेजा गया कि वह नहर में कूद रहा है। नहर के पास से बाइक तो बरामद हो गई, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
नहर में युवक की तलाश कराते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के एक युवक की ओर से व्हाट्सएप पर नहर में कूदने का मैसेज भेजा गया, जिसे पढ़कर परिजन परेशान हो गया। मेसेज में लिखा था कि वह लखीमपुर खीरी के मैलानी क्षेत्र में शारदा नहर में कूद रहा है। परिजनों की सूचना पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। युवक की बाइक नहर के पास खड़ी मिली, जबकि युवक और उसके मोबाइल का पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर के पुवायां कोतवाली के गांव पकड़िया हकीम निवासी संजय वर्मा का पुत्र राजीव वर्मा उर्फ सोनू (28) एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पलिया क्षेत्र में काम को लेकर आना-जाना था। सोनू के परिजन धीरज ने बताया कि गुरुवार को सोनू सुबह ग्यारह बजे घर से खुटार दवा लेने की बात कहकर निकला था। 

नहर के पास खड़ी मिली बाइक 

दोपहर सवा तीन बजे उसने धीरज को व्हाट्सएप पर भीरा रोड स्थित शारदा नहर में कूदने का मैसेज भेजा। परिजन शाम करीब छह बजे शारदा नहर पर पहुंचे तो सोनू की बाइक नहर के पास खड़ी मिली, जबकि सोनू और उसके मोबाइल का पता नहीं लगा। 

विज्ञापन

अंधेरा हो जाने के कारण पुलिस ने शुक्रवार को पलिया से बुलाए गए गोताखोरों की मदद से नहर में राजीव की तलाश शुरू करवाई, लेकिन उसका पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि नहर किनारे बांकेगंज तक तलाश करवाई गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सोनू के घर हुई है बेटी

सोनू की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती थी। परिजन के मुताबिक, उसकी पत्नी ने गुरुवार को ही बच्ची को जन्म दिया है। जिस समय सोनू ने नहर में कूदने का मैसेज भेजा है, उसी समय बच्ची पैदा हुई है। परिजन के मुताबिक सोनू एक कंपनी में नौकरी कर रहा था। 

कुछ दिनों से वह बीमार चल रहा था। हिचकी आने पर उसके मुंह से खून निकल आता था, जिसका इलाज चल रहा था। कई जांचे भी हुईं, जिसमें कोई बीमारी नहीं निकलती थी। संभवत: इसी से अवसाद में आकर उसने यह कदम उठाया होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें