मोहल्ला माहीगिरान द्वितीय निवासी एक युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी मौत से घरवालों में कोहराम मच गया है।
माहीगिरान द्वितीय में दुधवा रोड के किनारे बसी बस्ती में रहने वाले महेश प्रसाद कश्यप के 35 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार ने मंगलवार को छप्परनुमा घर में फांसी का फंदा गले में लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका। जानकारी पर तमाम रिश्तेदार और मोहल्लेवासी आ गए और पुलिस को खबर दी। जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। युवक के बच्चों और मां का रोरोकर कर बुरा हाल है।