फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में हत्या: पेड़ काटने के विवाद में भतीजे ने ताऊ को कुल्हाड़ी से काट डाला, सीने पर किए कई वार

Sun, 18 Jun 2023 01:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में पेड़ काटने के विवाद में युवक ने अपने सगे ताऊ की हत्या कर दी। युवक ने कुल्हाड़ी से ताऊ पर ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के गांव बल्लीपुर-गदियाना में मेड़ पर लगे पेड़ को काटने के विवाद में भतीजे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर ताऊ की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


बल्लीपुर-गदियाना के गोतेबाजनपुरवा निवासी मृतक मुखीम के पुत्र सलमान ने बताया कि गांव के दक्षिण उसकी चार बीघा जमीन है। खेत की मेड़ पर सेमल का चार वर्ष पुराना पेड़ लगा था। पेड़ को लेकर चाचा जान मोहम्मद से विवाद चल रहा था। 

ये भी पढ़ें- Ayushman Card : आयुष्मान कार्ड नहीं है तो बनवा लीजिए... इसके बिना अगली बार राशन नहीं मिलेगा

तीन बार हो चुकी थी पंचायत 

आरोप है कि इस बात को लेकर तीन बार पंचायत भी हुई। पंचायत ने सलमान के पक्ष को सही ठहराया और पेड़ देने की बात कही। रविवार की सुबह जान मोहम्मद का पुत्र सज्जन छोटी कुल्हाड़ी लेकर खेत पहुंचा और पेड़ काटने लगा। पता चला तो सलमान के पिता मुखीम पहुंचे और पेड़ काटने से मना किया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से सीने पर किए ताबड़तोड़ प्रहार 

इस बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सज्जन और जान मोहम्मद ने मुखीम की पिटाई की। सज्जन ने कुल्हाड़ी से मुखीम के सीने पर बाईं ओर कई प्रहार किए। कुल्हाड़ी के वार से मुखीम की मौत हो गई। 

जानकारी पर सलमान पिता मुखीम को जीवित समझकर घर ले गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सलमान की तहरीर पर पुलिस ने सज्जन और जान मोहम्मद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

ये भी पढ़ें- UP: दूसरे समुदाय के कारोबारी संग लिव इन में रह रही थी महिला दरोगा, अब करेंगी कोर्ट मैरिज, अचानक दोनों लापता

मृतक की पत्नी ने दी एक अन्य तहरीर

मृतक मुखीम की पत्नी तस्वीर बानो ने थाने में मारपीट की एक अन्य तहरीर भी दी है। बताया कि बीच-बचाव में आरोपियों ने उसकी और उसके बेटे इमरान की भी पिटाई कर दी। पुलिस ने मारपीट की इस तहरीर पर केस दर्ज नहीं किया है। 

उधर, ग्रामीणों में मुखीम की हत्या या गैरइरादतन हत्या की चर्चा है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें