दस दिनों में सात लोगों की मौत
पलिया-निघासन मार्ग पर बीते 10 दिनों में दो मासूमों समेत सात लोगों की जान जा चुकी है। इस सड़क पर बोझवा से लेकर बेला तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें लोग असमय ही अपनी जान गवां बैठे हैं।
ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया
आठ जून को ही पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पति-पत्नी और मासूम समेत चार लोगों की जान चली गई थी। जबकि बीती देर शाम को भी इस रोड पर हादसे में दो लोग घायल हो गए थे। रपटा पुल के पास कोई सांकेतिक बोर्ड भी नहीं लगा है, जबकि रपटा पुल पर रोड ऊंची नीची है, जिसके कारण भी हादसे हो रहे हैं।