फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गांव धौरहरा खुर्द में किशोरी ने फंदे से लटककर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव धौरहरा खुर्द में रविवार दोपहर एक किशोरी ने कमरे के अंदर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। आत्महत्या करने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन


धौरहरा खुर्द निवासी रामपाल विश्वकर्मा की 17 वर्षीय पुत्री अंजली विश्वकर्मा और उसकी मां घर पर थीं। रामपाल बढ़ईगीरी का काम करने कहीं बाहर गए हुए थे। रविवार की दोपहर अंजलि विश्वकर्मा ने कमरे के अंदर कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों को शव कमरे लटकता हुआ मिला।
मृतका के भाई रंजीत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन अंजलि मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, जिस कमरे में घटना हुई, वह कमरा भीतर से बंद था। दरवाजा न खोलने पर दीवार में बने होल से शव लटकता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। रंजीत ने बताया कि उस समय अंजलि की मां घर के बाहर कहीं गईं हुईं थीं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार, अंजलि का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। इसकी वजह से वह चिड़चिड़ी सी हो गई थी। बात-बात पर बहुत गुस्सा करने लगती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें